PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Innocent Hearts Group of Institutions Pays Tribute to Martyrs Through Literary and Creative Initiatives

PTB News “शिक्षा” : इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस और इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने शहीद भगत सिंह, शिवराम राजगुरु और सुखदेव थापर को याद करते हुए प्रेरक कार्यक्रम आयोजित किए। एनएसएस इकाई द्वारा शहीदी दिवस पर ‘अमर स्वतंत्रता सेनानियों के नारों का पुनरुत्थान’ विषय पर नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने “इंकलाब जिंदाबाद” और “सरफरोशी की तमन्ना…” जैसे प्रेरक नारों को याद किया।

.

.

इस प्रतियोगिता में कृष्ण गोपाल सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी कड़ी में IHGI लिटरेरी क्लब द्वारा “इंकलाब: शहीद भगत सिंह को साहित्यिक श्रद्धांजलि” कार्यक्रम होराइजन हॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगत सिंह के आदर्शों और साहस पर आधारित परिचय से हुई। “रिवोल्यूशन बैलेट बॉक्स” गतिविधि में विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता के आधुनिक अर्थ पर अपने विचार साझा किए। “मैं भगत सिंह हूं” शीर्षक एकालाप ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

.

.

भारत के स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में टीम ‘रिवोल्यूशनरी माइंड’ — कोमल, आकांक्षा और खुशबू वर्मा — विजेता रही। कार्यक्रम के अंत में डॉ. गगनदीप कौर धंजु (डायरेक्टर अकादमिक्स, IHGI) ने विद्यार्थियों को साहस, देशभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी अपनाने के लिए प्रेरित किया। ये कार्यक्रम विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति और शहीदों के त्याग की भावना को प्रबल करने वाला साबित हुआ।

.

.

यह भी पढ़ें : आम आदमीं पार्टी के मंत्री मंत्री लालजीत भुल्लर ने दिया इस्तीफा, DM के सुसाईड केस से जुड़ा है मामला, जाने पूरा मामला,

.

.