.
.
Innocent Hearts Organized English Paper Reading Competition
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB News शिक्षा : इनोसैंट हार्ट्स स्कूल ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां तथा रॉयल व्र्लड स्कूल में बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए इंग्लिश पेपर रीडिंग मुकाबला करवाया गया / आधुनिक युग में बच्चे पेपर रीडिंग की महत्ता को समझते हैं इसलिए उन्होंने बहुत उत्साह से इस प्रतियोगिता में भाग लिया / बच्चों ने ब्रेन ड्रेन, भ्रष्टाचार आदि विषयों पर पूरी पकड़ के साथ अपने विचार प्रस्तुत किए /
.
.
इस अवसर पर निर्णायक गणों की भूमिका जी.एम.टी. में सोनिया आहुजा तथा शिखा ने, लोहारां में प्रिया आहुजा तथा रॉयल व्र्लड स्कूल में मैडम जसदीप ने निभाई / ग्रीन मॉडल टाऊन में प्रथम पुरस्कार हरलीन व कीर्ति को मिला / दूसरा पुरस्कार बारहवीं कक्षा कामर्स की छात्रा गौरी को मिला तथा तीसरा पुरस्कार युविका ने प्राप्त किया /
.
.
लोहारां ब्रांच में प्रथम स्थान पर प्रबल, दूसरे स्थान पर गरिमा तथा तीसरे स्थान पर नव्या रही / रॉयल व्र्लड स्कूल में करकमलजोत ने प्रथम स्थान, चिराग चुघ ने दूसरा स्थान तथा चंदन प्रीत कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया /
.
.
इस दौरान मंच का संचालन विद्यार्थियों ने स्वयं संभाला / विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर समानित किया गया तथा उसकी प्रशंसा करके उन्हें उत्साहित किया गया /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Innocent Hearts Organized English Paper Reading Competition






































