PTB News

Latest news
जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ...

इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में स्टूडेंट काउंसिल 2025-26 के लिए भव्य इन्वेस्टिचर सेरेमनी आयोजित,

innocent-hearts-school-hosts-grand-investiture-ceremony-for-student-council-2025-26

.

PTB News “शिक्षा” : इनोसेंट हार्ट्स स्कूल ने ग्रीन मॉडल टाउन, नूरपुर रोड व कैंट जंडियाला रोड में सत्र 2025-26 के लिए इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन किया। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में स्टूडेंट काउंसिल की आधिकारिक नियुक्ति की गई, जिसका चयन चार दौर की कठोर चुनाव प्रक्रिया के बाद किया गया। नव-निर्वाचित काउंसिल ने समर्पण, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ सेवा करने की शपथ ली।

.

परिषद में हेड बॉय, हेड गर्ल, वाइस-हेड बॉय, वाइस-हेड गर्ल, ट्रेश़रर, जॉइंट ट्रेश़रर, सेक्रेटरी, जोइंट सैक्रेटरी,लिटरेरी कैप्टन, वाइस लिटरेरी कैप्टन के साथ-साथ हाउस कैप्टन्स, प्रीफेक्ट्स तथा डिस्पिलन स्क्वाड जैसे प्रमुख पद शामिल हैं। समारोह की शुरुआत गरिमामयी सैश और बैज वितरण से हुई, जो नेतृत्व के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इसके बाद शपथ ग्रहण समारोह हुआ, जिसमें काउंसिल के सदस्यों ने ईमानदारी और नेतृत्व के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प लिया।

.

ऑफ़िस बियरर्स है :
ग्रीन मॉडल टाउन :
हेड बॉय : रुद्राक्ष (XII)
हेड गर्ल : इशिता (XII)
वाइस-हेड बॉय : भरतेश (X)
वाइस-हेड गर्ल : भावनी (X)

.

नूरपुर कैंपस :
हेड बॉय : गौरांश (XII)
हेड गर्ल : नवलीन कौर (XII)
वाइस-हेड बॉय : हरकरन सिंह (X)
वाइस-हेड गर्ल : अर्शप्रीत कौर (X)

.

सीजेआर कैंपस :
हेड बॉय : जय भाटिया (X)
हेड गर्ल : ख्वाइश धीर (X)
वाइस-हेड बॉय : जशनप्रीत सिंह (X)
वाइस हेड गर्ल: हरगुन कौर (X)

.

इनोसेंट हार्ट्स के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने नवनियुक्त छात्र लीडर्स को बधाई दी तथा उन्हें दृढ़ता, अनुशासन और अनुकरणीय व्यवहार के माध्यम से स्कूल के मूल मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। सभी कैम्पस के प्रिंसिपल्स तथा डायरेक्टर्स ने छात्रों को संबोधित किया, उन्हें अपने नेतृत्व की जिम्मेदारियों के साथ अपनी शैक्षणिक गतिविधियों को संतुलित करने के लिए प्रोत्साहित किया। श्रीमती शैली बौरी (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर स्कूल्स) ने काउंसिल के सदस्यों को शुभकामनाएँ दीं और उन्हें स्मरण कराया, “आप सभी के लिए आदर्श हैं। सतर्क रहें -सभी की निगाहें आप पर हैं। यह समारोह युवा नेतृत्व, टीमवर्क और जिम्मेदारी की भावना का एक जीवंत उत्सव था, जिसने आने वाले शैक्षणिक वर्ष के लिए सकारात्मक माहौल तैयार किया।

.