PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

इनोसेंट हार्टस में प्रिज़मोरा 2026 : कौशल, नवीनता, रचनात्मकता व SDGs की जीवंत प्रदर्शनी,

Innocent Hearts Showcases Innovation and Sustainability at “Prismora – A Spectrum of Skills”

.

PTB News “शिक्षा” : बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट द्वारा संचालित ‘दिशा -एन इनीशिएटिव के तहत इनोसेंट हार्टस स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन ने “ प्रिजमोरा – ए स्पेक्ट्रम ऑफफ़ स्किल्स” नामक एक जीवंत क्लब प्रदर्शनी का आयोजन किया। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की रचनात्मकता, नवाचार और संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का सुंदर प्रदर्शन देखने को मिला। कक्षा VI से VIII तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक कार्यशील मॉडल और रचनात्मक प्रस्तुतियाँ प्रदर्शित कीं, जो अनुभवात्मक अधिगम और वास्तविक जीवन की समस्याओं के समाधान पर आधारित थीं तथा SDGs के अनुरूप थीं।

.

.

एनवायरनमेंट एंड डिजास्टर प्रिवेंशन क्लब ने प्रभावशाली परियोजनाएँ प्रस्तुत कीं। विद्यार्थियों ने “ डिजास्टर अलर्ट प्रो” मॉडल प्रदर्शित किया, जिसमें भूकंप और बाढ़ डिटेक्टर के साथ रेलवे सुरक्षा तंत्र शामिल था। “ गार्जियन प्रोटेक्ट लाइवस” के अंतर्गत स्मार्ट ब्लाइंड स्टिक, ट्रैफिक अलर्ट सिस्टम और सुरक्षित ड्राइविंग मॉडल प्रस्तुत किए गए। औद्योगिक प्रदूषण को कार्बन रॉड के माध्यम से नियंत्रित करने के नवाचारी तरीके भी दिखाए गए।

.

डिजिटल लिटरेसी एंड साइबर सिक्योरिटी (आईटी क्लब) ने तकनीकी प्रगति को उजागर किया। विद्यार्थियों ने “ त्रैश टेक (SDG-6)” नामक स्मार्ट डस्टबिन प्रस्तुत किया, जो स्वच्छता और सार्वजनिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। “ऑब्सटेकल-X (SDG-9)” एक रोबोटिक सुरक्षा समाधान के रूप में प्रदर्शित किया गया, जिसका उद्देश्य जोखिमपूर्ण वातावरण में मानव जोखिम को कम करना है। “ टॉक ट्राॅन (SDG-4)” एक इंटरैक्टिव लर्निंग रोबोट है, जो विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है।

क्रिएटिव स्ट्रोक्स क्लब ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए एक्वेरियम फॉरेस्ट की फेयरी हाउस और नेस्ट विद बर्ड्स जैसे कल्पनाशील मॉडल प्रस्तुत किए, जो रचनात्मकता और पर्यावरण जागरूकता को दर्शाते हैं।लॉजिक क्लब ने SDG-4 (गुणवत्तापूर्ण शिक्षा) और SDG-13 (जलवायु कार्रवाई) पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए तथा “ मैथ्स पार्क” के माध्यम से विभिन्न आकृतियों और कोणों को रचनात्मक ढंग से समझाया। हेरीटेज क्लब ने भारत की सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाते हुए हड़प्पा सभ्यता का प्रस्तुतीकरण किया, भारत की पवित्र वनों (सैक्रेड ग्रूव्सके संरक्षण पर बल दिया तथा G20 थीम से प्रेरित “ फूड हेरिटेज ऑफ़ इंडिया – सस्टेनेबल डाइट” को प्रदर्शित किया।

.

स्पोर्ट्स एंड वैलनेस क्लब ने “ वैलनेस सिटी” परियोजना के माध्यम से समग्र स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित किया, जिसमें निवारक स्वास्थ्य देखभाल और संतुलित जीवनशैली को प्रोत्साहित किया गया। विद्यार्थियों ने योग और स्वस्थ आदतों के माध्यम से कल्याण का संदेश दिया तथा SDG-6 (स्वच्छ जल और स्वच्छता) के महत्व को समझाया। प्रदर्शनी में “ हिंदी भाषा से जागृत SDG – सचेत भारत” भी विशेष आकर्षण रहा, जिसमें यह संदेश दिया गया कि शिक्षा ही संवैधानिक मूल्यों, जागरूकता और सतत विकास की आधारशिला है।

.

इस प्रदर्शनी का उद्घाटन डॉ. पलक गुप्ता बौरी (डायरेक्टर सीएसआर इनोसेंट हार्ट्स) ने किया और विद्यार्थियों के नवाचारी प्रयासों की सराहना की। डिप्टी डायरेक्टर कल्चरल अफेयर्स शर्मिला नाकरा तथा डिप्टी डायरेक्टर प्राइमरी एंड मिडल विंग हरलीन गुलरिया ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रतिभागियों की प्रशंसा की। प्रिंसिपल राजीव पालीवाल और वाइस प्रिंसिपल अमित कुमार ने विद्यार्थियों की लगन और रचनात्मकता की सराहना की। “प्रिज़मोरा ए स्पेक्ट्रम ऑफ़ स्किल्स” ज्ञान, टीमवर्क और सामाजिक उत्तरदायित्व का एक जीवंत उत्सव सिद्ध हुआ, जिसने विद्यालय की भविष्य के लिए तैयार, जिम्मेदार और सतत समाज निर्माण के प्रति प्रतिबद्ध विद्यार्थियों को तैयार करने की भावना को प्रतिबिंबित किया।

.