PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां में इंटर- स्कूल डे- नाइट फुटसल चैंपियनशिप के तीसरे सीजन का आरंभ

Innocent Hearts Sports Hub Loharan Hosts Inter-School Day-Night Futsal Championship Season 3

.

.

PTB News “शिक्षा” : इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां ने इनोसेंट हार्ट्स लोहारां कैंपस में इंटर स्कूल डे- नाइट फुटसल चैंपियनशिप के सीजन-3 का भव्य आरंभ किया इस चैंपियनशिप में जालंधर के विभिन्न स्कूलों के छात्र बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी डायरेक्टर कल्चरल अफेयर शर्मिला नाकरा, सम्माननीय अतिथि डॉक्टर धीरज बनाती( डिप्टी डायरेक्टर एक्सपेंशन एवं इंप्लीमेंटेशन) ने रिबन काटकर टूर्नामेंट आरंभ किया।

.

.

.

शर्मिला नाकरा ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि यह एक मैच का दिन नहीं है बल्कि मेहनत ,जुनून और आत्मविश्वास की परीक्षा का दिन है। फुटसल एक तेज गति वाला खेल है जो पांच-पांच खिलाड़ियों की दो टीमों के बीच खेला जाता है इस सीजन में अंडर 14 वर्ग में 15 टीमों और अंडर 17 वर्ग में 16 टीमों ने टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए रजिस्टर किया है।मैच 16 तथा17 अप्रैल को खेले जाएंगे। डिप्टी डायरेक्टर स्पोर्ट्स श्री राजीव पालीवाल ने उपस्थित सभी टीमों के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पांचों स्कूलों के प्रिंसिपल, डायरेक्टर एवं डिप्टी डायरेक्टर भी उपस्थित थे।

.

.

.