PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : तृषा अरोड़ा ने 99% अंकों के साथ किया टॉप,

innocent-hearts-students-shine-in-cbse-class-12-results-trisha-arora-tops-with-99

.

PTB News “शिक्षा” : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सी.बी.एस.ई) द्वारा प्रत्येक वर्ष 2024-25 के घोषित किए गए 12वीं कक्षा के परिणाम में इनोसेंट हार्ट्स स्कूल ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां तथा नूरपुर रोड के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता हासिल करते विद्यालय का नाम रोशन किया।

.

लोहारां ब्रांच में ह्यूमैनिटीज में तृषा अरोड़ा ने 99% अंकों के साथ टॉप किया। ग्रीन मॉडल टाऊन ब्रांच में योजित वर्मा ने कॉमर्स में 98.6%, लोहारां में हरप्रीत पॉल ने 97.8% अंक प्राप्त किए। ग्रीन मॉडल टाऊन की पलाक्षी ने मेडिकल में 97.6% अंक तथा अर्पित गुप्ता ने नॉन मेडिकल में 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय को गौरवान्वित किया।

.

ग्रीन मॉडल टाउन में कॉमर्स स्ट्रीम में समायरा बदान 96.6% तथा अवलीन चौहान ने 96.4% अंक हासिल किए जबकि नॉन मेडिकल में एकमबीर सिंह ने 95% अंक प्राप्त किए। लोहारां ब्रांच में यशिका सिंगला ने 95.8 % शुभि सिंह ने 95.4 % अंक प्राप्त किए। कुल 46 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक तथा 137 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।

.

विभिन्न विषयों ..पेंटिंग में कुल 13, अकाउंटेंसी में 2, बिजनेस स्टडी में 2, फिज़िकल एजुकेशन में 1, इनफॉरमेशन प्रैक्टिसेज में 1, पॉलिटिकल साइंस में 1 व कत्थक में 2 विद्यार्थियों ने अधिकतम अंक 100 प्राप्त किए। तीनों स्कूलों के प्राचार्यों श्री राजीव पालीवाल (ग्रीन मॉडल टाउन), कुमारी शालू सहगल (लोहारां), श्रीमती जसमीत बक्शी (नूरपुर रोड) ने विद्यार्थियों की प्रशंसा करके उन्हें प्रोत्साहित किया।

.

इनोसेंट हार्ट्स के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों को बधाई दी और उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

.

.