PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

‘नेशनल साइंस डे’ पर इनोसेंट के छात्रों ने दिया इनोवेटिव प्रतिभा का परिचय,

Innocentites showed their innovative talent on Science Day

PTB News शिक्षा : भारतीय वैज्ञानिक सी.वी. रमन की याद में प्रत्येक वर्ष 28 फरवरी को मनाए जाने वाले ‘नेशनल साइंस डे’ पर इनोसेंट हार्टस के विद्यार्थियों ने अपने इनोवेटिव आइडियाका से तैयार प्रोजैक्ट समाज के कारूरतमंद लोगों को समर्पित करने का संकल्प लिया। इनोसेंट हार्टस ग्रीन मॉडल टाऊन में पढऩे वाले 10वीं कक्षा के छात्र श्रेष्ठ वर्मा ने ‘जेस्चर कंट्रोल साइकिल इंडिकेटर’ तैयार किए हैं ताकि साइकिल सवार हाथ की मूवमेंट और जेस्चर के अनुसार पीछे आ रही गाड़ी को साइकिल के पीछे लगी छोटी एलईडी के कारिए इंडिकेटर दिया जा सके।

10वीं कक्षा के विद्यार्थी मंतव्य ने ‘वाटर पॉल्यूशन इंडिकेटर’ तैयार किया। इसकी सहायता से पानी का पी.एच. लेवल, आक्सीजन लेवल तथा उसकी शुद्धता को जांचा जा सके। 7वीं कक्षा के कुश बाहरी ने ‘वाइस ऑपरेटेड स्मार्ट डस्टबिन’ तैयार किया है जो स्वयं बताएगा कि उसमें किस प्रकार का कूड़ा-कचरा डालना चाहिए। 7वीं कक्षा में ही पढऩे वाली छात्रा आकांक्षा ने ‘नॉइस पॉल्यूशन कंट्रोल’ तैयार किया है, जो यह बताएगा कि शोर का लेवल कितना है और इससे क्या नुकसान हो सकते हैं?

विद्यार्थियों ने बताया कि विज्ञान हमारे जीवन में अहम भूमिका निभाता है। विज्ञान के छोटे-छोटे आविष्कार समाज में लोग सहायता कर सकते हैं और उनकी दिनचर्या में बदलाव ला सकते हैं। चारों विद्यार्थियों का चयन इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए भी हुआ है। प्रत्येक विद्यार्थी को 10 हजार रु नकद राशि प्रदान की गई है ताकि वह अपने प्रोजैक्ट को बिना किसी बाधा के तैयार कर सकें।

विद्यार्थियों ने बताया कि उनके फिकिाक्स के अध्यापक तथा प्रोजैक्ट को-आर्डिनेटर अमित कुमार उनके सपनों को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। प्रिंसीपल राजीव पालीवाल, कल्चरल हैड मैडम शर्मिला नाकरा तथा साइंस विभागाध्यक्षा मैडम मंजूरिका मारिक ने विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर उन्हें बधाई दी तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं देकर उन्हें प्रोत्साहित किया।