PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

एच.एम.वी. में अनुशासन कमेटी की इंस्टालेशन सेरेमनी आयोजित,

Installation ceremony of Discipline Committee held at HMV

PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर की अनुशासन कमेटी (2021-22) की इंस्टालेशन सेरेमनी का आयोजन प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का आगाज डीएवी गान से हुआ। डीन अनुशासन डॉ. शालू बत्तरा तथा कमेटी के अन्य सदस्यों ने प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन का स्वागत किया। अपने संबोधन में डॉ. अजय सरीन ने छात्राओं को बधाई दी तथा उन्हें जीवन में अनुशासन की महत्ता से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि अनुशासन कमेटी के पदधिकारी किसी भी संस्थान में रीढ़ की हड्डी का काम करते हैं।

डीन अनुशासन डॉ. शालू बत्तरा ने छात्राओं को सच का साथ देते हुए अपनी जिम्मेदारी निभाने का परामर्श दिया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्राओं को बैज प्रदान किए। कु. तान्या को अनुशासन कमेटी का सेक्रेटरी नियुक्त किया गया। 12 छात्राओं को सह सचिव तथा सहायक सचिव नियुक्त किया गया। 90 छात्राओं को अनुशासन कमेटी के वालंटियर्स का बैज दिया गया। श्रीमती रितु बजाज ने बधाई संदेश पढ़ा। इस अवसर पर डॉ. नीलम शर्मा, डॉ. संतोष खन्ना तथा डॉ. नीरू भारती शर्मा भी उपस्थित थे।