.
Inter-zonal Youth Fair begins from today at Lyallpur Khalsa College Enthusiasm shown in students
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : लायलपुर ख़ालसा कॉलेज, जालंधर में गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर के इंटर-ज़ोनल युवा मेले का शुभारंभ बड़े जोश और उत्साह के साथ किया गया / 16 से 19 नवंबर 2019 तक चलने वाले इस इंटर-ज़ोनल युवा मेले के उद्घाटनी समारोह में स. नवजोत सिंह माहल एस.एस.पी. जालंधर पहुँचे, जबकि डॉ. गीता हुन्दल, डायरैक्टर युवा भलाई गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर ने अध्यक्षता की /
..
स. जसपाल सिंह वड़ैच, संयुक्त सचिव गवर्निंग कौंसिल और प्रिंसिपल डॉ. गुरपिन्दर सिंह समरा ने मेहमानों को गुलदस्ते देकर स्वागत किया / मुख्य मेहमान स. नवजोत सिंह माहल ने कहा कि युवा मेले विद्यार्थियों के बीच की प्रतिभा को निखारने के लिए एक बढ़िया मंच हैं / इन युवा मेले का विद्यार्थियों की शख्सियत के विकास में विशेष योगदान है / इन मेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में मिलकर काम करने की भावना को बढ़ावा मिलता है /

कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गुरपिन्दर सिंह समरा ने इस मौके कहा कि गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी के इंटर-ज़ोनल युवक मेला लायलपुर ख़ालसा कालेज में करवाना हमारे लिए अति ख़ुशी का संयोग है / उन्होंने युवक मेलो में भाग लेने वाले विद्यार्थी कलाकारों को शुभकामनाएँ दीं / उन्होंने बताया कि इस इंटर-ज़ोनल युवक मेलो में यूनिवर्सिटी के साथ सम्बन्धित 35 कॉलेज भाग ले रहे हैं /
. .उन्होंने यह भी कहा कि युवक मेलों में भाग लेने वाले कालेजों को जरूरी हर संभव सहायता दी गई है / इस युवक मेलो में आज पंजाब का लोकनाच भंगड़ा, ग्रुप शब्द / भजन, ग्रुप सांग इंडियन, क्लासिकल वोकल, क्लासिकल वादन प्रकशन, क्लासिकल वादन नान -प्रकशन, आन की सपाट पेंटिंग, फोटोग्राफी, कारटूनिंग, पोस्टर मेकिंग, कोलाज, कलेय मॉडलिंग और इंस्टालेशन के मुकाबले हुए /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Inter-zonal Youth Fair begins from today at Lyallpur Khalsa College Enthusiasm shown in students






































