.
International Conference INSYB 2019 concluded at HMV College
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालन्धर के प्रांगण में कॉलेज प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी के प्रोत्साहनात्मक दिशा-निर्देशन अधीन आयोजित दो-दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी ऑन बॉयोइनफॉरमैटिक का समापन समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ / समारोह का शुभारंभ ज्योति प्रज्जवलन एवं संस्था की परम्परानुसार डी.ए.वी. गान से किया गया /
..
प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी ने सर्वप्रथम गणमान्य सदस्यों व मुख्य वक्ता डॉ. प्रशान्त सुरवंजला (बीआईएसआर, जयपुर), डॉ. शानदार अहमद (जेएनयू, नई दिल्ली), डॉ. गेरेथ पराईस (यूनिवर्सिटी आफ क्वीनलैंड, आस्ट्रेलिया), डॉ. रीटा शर्मा (जेएनयू, नई दिल्ली), डॉ. मल्लिका अरोड़ा (जीजीएसएमसी, फरीदकोट), डॉ. सोनिका त्यागी (मोनाश यूनिवर्सिटी) का प्लांटर, उपहार व सम्मान चिन्ह देकर हार्दिक अभिनंदन किया /
.समापन समारोह के शुभावसर पर प्राचार्या जी ने अपने वक्तव्य में सर्वप्रथम संगोष्ठी कनवीनर डॉ. हरप्रीत सिंह व उनकी समग्र टीम को बधाई दी एवं कहा कि इस प्रकार की ज्ञानवर्धक संगोष्ठियां शिक्षा व शोध जगत में अपना विशिष्ट वर्चस्व रखती हैं / यह हमारे ज्ञान में अभिवृद्धि तो करती ही हैं साथ ही हमें नवीन मार्ग की ओर अग्रसर करती हैं / उन्होंने भविष्य में इस प्रकार की ज्ञानवर्धक संगोष्ठियां आयोजित करने हेतु आशा व्यक्त की /
.प्रात:कालीन सत्र में डॉ. प्रशान्त सुरवंजला ने हाईपोथैटिक्ल प्रोटीन विषय पर अपने विचार व्यकत किए / डॉ. शादर अहमज ने चेजिंग पैराडीजियस आफ डाटा ड्राइव बायोलाजी व डॉ. गेरेथ पाईस ने बायोइनफारमैटिक आनलाइन पर विस्तारपूर्वक चर्चा की / इसी शृंखला में डॉ. रीटा शर्मा ने ओमिक्स गाईडिड ओपटीमाईजेशन आइफ कोटस फार बायोफ्यूल विषय पर व डॉ. मल्लिका अरोड़ा ने सैलियस डिसीज पर चर्चा कर उपस्थित जनों के ज्ञान में वृद्धि की /
.यह भी वर्णनीय विषय है कि इस अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में वैंकटारमन मलेशिया यूनिवर्सिटी के अधीन फैकल्टी आफ हैल्थ एंड लाईफ साइंस से 19 छात्राओं ने सहभागिता की / इसी उपलक्ष्य में पोस्टर प्रस्तुतिकर्ताओं एवं मौखिक प्रस्तुति करने वाली छात्राओं को भी उपहार व सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया / संगोष्ठी के अन्त में डॉ. हरप्रीत सिंह (प्रोग्राम कनवीनर) ने समस्त सहभागी सदस्यों, मुख्य अतिथियों का तहेदिल से धन्यवाद किया /
.
उन्होंने समस्त संगोष्ठी टीम के प्रति भी आभार व्यक्त किया एवं प्राचार्या डॉ. अजय सरीन जी का पूर्ण सहयोग एवं मार्गदर्शन देने हेतु धन्यवाद किया / डॉ. सीमा मरवाहा (विभागाध्यक्ष, जीव विज्ञान विभाग) ने भी धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया / डॉ. नीलम शर्मा (विभागाध्यक्षा, कैमिस्ट्री विभाग) ने संगोष्ठी क्लोस की घोषणा की /
मंच संचालन का कार्यभार डॉ. अंजना भाटिया ने निभाया जिन्होंने संस्था की उपलब्धियों से परिचित करवाया / इस अवसर पर प्रोग्राम कोआर्डिनेटर डॉ. हरप्रीत सिंह व कोर कमेटी के अन्य सदस्य डॉ. नीलम शर्मा, डॉ. सीमा मरवाहा, डॉ. एकता खोसला, श्रीमती सलोनी शर्मा, डॉ. अंजना भाटिया, डॉ. जतिंदर कुमार, स्कूल कोआर्डिनेटर श्रीमती मीनाक्षी स्याल उपस्थित रहे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
International Conference INSYB 2019 concluded at HMV College






































