PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global CM ने किया बड़ा ऐलान, विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेंगे 1000 रुपए प्रतिमाह

एचएमवी ने इनोवेटिव तरीके से मनाया अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस,

International Women’s Day celebrated in an innovative manner at HMV

PTB News “शिक्षा” : अपनी प्राप्तियों में एक और इनोवेटिव प्राप्ति को जोड़ते हुए हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर में इनोवेटिव तरीके से अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी ने कहा कि मां की गोद पेड़ की शीतल छाया जैसी होती है तथा इस दिवस के मौके पर हमें नारी की भूमिका के महत्व को समझना होगा तथा समाज व इस ग्रह पर पेड़ों की महत्ता को भी समझना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमें वास्तविक सशक्तिकरण के लिए एक-दूसरे की सहायता करनी होगी।

इस अवसर पर एडीसी (यूडी) श्रीमती आशिका जैन मुख्यातिथि थी। एडीसी (जनरल) श्री अमरजीत बैंस तथा असिस्टैंट कमिश्नर (यूटी) श्री औजस्वी अलंकार बतौर विशेष अतिथि उपस्थित थे। श्रीमती आशिका जैन ने कहा कि महिलाओं को हमेशा एक-दूसरे के सशक्तिकरण के लिए कार्यरत होना होगा। श्री अमरजीत बैंस ने भी कहा कि महिलाओं को केवल रसोई तक ही सीमित नहीं होना चाहिए। श्री ओजस्वी ने कहा कि महिलाओं की डेमोक्रेसी में भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

डीन इनोवेशन एंड रिसर्च डॉ. अंजना भाटिया ने कहा कि महिलाओं को कन्या भ्रूण हत्या पूरी तरह से रोकनी होगी। इस अवसर पर कॉलेज की विद्यार्थी परिषद ने वृक्षारोपण किया, केक काटा तथा कविता उच्चारण किया। स्टाफ सचिव श्रीमती कुलजीत कौर ने महिला सशक्तिकरण पर कविता पढ़ी। इस अवसर पर छात्राओं ने वीडियो भी बनाई। इससे पहले एचएमवी ने साइकिल रैली को भी स्पोर्ट किया। इसका आयोजन राइड टू रोर साइक्लिंग क्लब की ओर से किया गया था।

इस अवसर पर सभी डीन, विभागाध्यक्ष तथा सेक्शन हेड सहित श्री सुरजीत लाल भी उपस्थित थे। एनएसएस यूनिट की ओर से वृक्षारोपण, कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कंचन ठाकुर व जसलीन सेठी के लेक्चर का भी आयोजन किया गया। फाइन आर्टस तथा डिजाइन विभाग की छात्राओं ने डॉ. नीरू भारती, डॉ. राखी मेहता व डॉ. शेलेन्द्र के निर्देशन में पेड़ों पर साडिय़ां बांध कर उन्हें जीवंत रूप दिया।