PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में आज से इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है लेकिन तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, संगरूर, सबडिवीजन अजनाला वाईपीएस चौक मोहाली एयरपोर्ट रोड पर 23 मार्च तक इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी। कुछ इससे पहले आज तक पंजाब भर में दोपहर 12 से इंटरनेट सेवाएं बंद की गई थी।

आपको बता दें कि पिछले 2 दिनों से बंद इंटरनेट सेवा को आज से चालू करने का आदेश जारी किया गया है। पंजाब के गृह विभाग ने आदेश देते हुए कहा है कि आज यानी कि मंगलवार की दोपहर 12 बजे से इंटरनेट सेवा पंजाब में बहाल की जाए। इसके साथ ही कुछ शहरों में इंटरनैट अभी भी 23 मार्च तक बंद रहेगी।








































