PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

ऑपरेशन अमृतपाल के कई घंटों बाद पंजाब के मुख्यमंत्री ने दिया अपना पहला बयान, क्या कहा?

chandigarh punjab cm bhagwant mann addressed the people Opration Amritpal singh Khalistani

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : कट्टरपंथी अमृतपाल पर पुलिस के एक्शन के बाद पहली बार पंजाब के सीएम भगवंत मान ने पंजाब की मौजूदा स्थिति पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पंजाब का ख्याल आते ही लोगों के मन में लहलहाते खेत, नाचते-गाते लोग और शहीदों की कुर्बानी याद आती है। सरबत की भले की गुरबाणी याद आती है।

पंजाब ने हमेशा देश का नेतृत्व किया है। पंजाब ने हर संकट में देश को नेतृत्व दिया है। चाहे वह हरित क्रांति हो या फिर स्वतंत्रता आंदोलन। पंजाब के लोग मदद और खुले दिल के लिए जाने जाते हैं लेकिन अगर पंजाब के लोगों के भाईचारे, अमन शांति और प्यार पर कोई बुरी नजर डाले तो पंजाबी इसे बर्दाश्त नहीं करते हैं। इतिहास गवाह हैं कि जिसने भी पंजाब की अमन शांति को तोड़ने की कोशिश की तो उन्हें पंजाबियों ने जवाब दिया है।

पिछले दिनों कुछ तत्व विदेशी ताकतों के इशारे में पंजाब में माहौल खराब करने की बात कर रहे थे। नफरती भाषण देते थे। उन पर कार्रवाई की गई है। इन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। आम आदमी पार्टी कट्टर देशभक्त और ईमानदार पार्टी है। पंजाब का अमन-चैन और देश की तरक्की हमारी प्राथमिकता है। देश की खिलाफ पंजाब में पनपने वाली ताकत को हम छोड़ेंगे नहीं।

मान ने कहा कि लोगों ने भारी बहुमत देकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है और इसका हम निर्वाहन करेंगे। उन्होंने कहा कि दूसरों के बेटे को गैर-कानूनी काम के लिए उकसाना बहुत आसान है। मुझे बहुत माता-पिता के फोन आए हैं। उन्होंने कहा कि आपने बहुत अच्छा किया। पंजाब में अमन और शांति रहनी चाहिए। इस मामले में हम आपका साथ देंगे।

मान ने तीन करोड़ पंजाबियों का धन्यवाद भी किया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन के दौरान लोगों ने बहुत साथ दिया है। प्रदेश से कोई भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं आई है। हमारी सरकार नफरत की नहीं बल्कि तरक्की की राजनीति करती है। हम स्कूलों, अस्पताल और बिजली की बात करते हैं।

पंजाब की शांति और अमन के लिए सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे। सीएम मान ने कहा कि खून का एक-एक कतरा और दिल की धड़कन पंजाब के लिए हैं। पंजाब नंबर वन राज्य था और नंबर वन बनाएंगे। पंजाब के लोग बिल्कुल निश्चिंत रहें। आम आदमी पार्टी उनकी सुरक्षा का दायित्व उठाएगी। पंजाब सुरक्षित हाथों में है।

Latest News