.
.
Islamic preacher Zakir Naik banned from giving speeches in Malaysia
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ मलेशिया / नई दिल्ली : विवादित इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक के खिलाफ मलेशियाई प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके तकरीर देने पर रोक लगा दी है / मलेशियाई मीडिया रिपोर्ट्स में जाकिर के खिलाफ कार्रवाई के दावे किए गए हैं /
.
रॉयल मलेशिया पुलिस हेड ऑफ कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस असमावती अहमद ने मीडिया रिपोर्ट्स में किये जा रहे दावों की पुष्टि की है / उन्होंने कहा है कि हां, ऐसा आदेश पुलिस को दिया गया है, और यह राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में और नस्लीय सौहार्द बनाए रखने के लिए किया गया /
.
भारत से फरार जाकिर नाइक ने हाल ही में हिंदुओं और चीनियों के खिलाफ नस्ली टिप्पणी की थी / जिसके बाद उसे तलब किया गया था / मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने भी बयान दिया / उन्होंने कहा कि उसे देश में राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने की इजाजत नहीं है /
.
जाकिर नाइक ने हाल ही में कहा था कि मलेशिया में हिंदुओं को भारत में मुस्लिम अल्पसंख्यक की तुलना में “100 गुना अधिक अधिकार” हैं / सीआईडी के निदेशक हुजीर मोहम्मद ने बताया कि जाकिर दंड संहिता की धारा 504 के तहत अपना बयान देने के लिए बुकित अमन आने वाला है / यह धारा शांति भंग करने के लिए उकसाने की मंशा के साथ जानबूझकर अपमान करने से जुड़ी हुई है / खबर में बताया गया कि 53 वर्षीय उपदेशक ने पहली बार 16 अगस्त को अपना बयान दर्ज कराया था /
.
आपको बता दें कि जाकिर नाइक ने साल 2016 में भारत से फरार होने के बाद मलेशिया में शरण ली थी और वहां उसे स्थायी निवासी का दर्जा मिला / भारत सरकार उसके प्रत्यर्पण के लिए लंबे समय से प्रयासरत है / भारत में उसके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और भड़काऊ बयान देने को लेकर कई केस दर्ज हैं / भारतीय एजेंसियों ने साल 2016 में नाइक के इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर छापेमारी के बाद उसपर प्रतिबंध लगा दिया था / इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर समाज में नफरत फैलाने का आरोप है /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Islamic preacher Zakir Naik banned from giving speeches in Malaysia


































