PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global CM ने किया बड़ा ऐलान, विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेंगे 1000 रुपए प्रतिमाह

इस बड़े बिजनेसमैन के ठिकानों पर पड़ी IT विभाग की रेड, बरामद हुआ 58 करोड़ कैश व 32 किलो सोना,

it raids at the locations of big businessmen maharashtra 58 crore cash 32kg gold recovered Mumbai PTB Big News

PTB Big न्यूज़ मुंबई : केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के बाद अब आयकर विभाग भी एक्शन में है। बंगाल के बाद महाराष्ट्र में भी आयकर विभाग की छापेमारी में भारी कैश मिला है। महाराष्ट्र के जालना में आयकर विभाग ने स्टील, कपड़ा व्यपारी और रियल एस्टेड डेवलपर के यहां छापेमारी की है, जिसमें बड़ी मात्रा में बेनामी संपत्ति विभाग को मिली है। करीब 390 करोड़ की बेनामी संपत्ति को आयकर विभाग ने जप्त किया है। इसमे 58 करोड़ कैश, 32 किलो सोना, हीरे मोती के दाघिने और कई प्रोपर्टी के कागजात मिले है।

छापेमारी में मिले कैश को गिनने के लिए विभाग को 13 घंटे लगे। 1 से 8 अगस्त के बीच यह कार्यवाही हुई है। आयकर विभाग की नासिक ब्रांच ने कार्यवाही को अंजाम दिया है। राज्य भर के 260 अधिकारी और कर्मचारी कार्यवाही में शामिल थे। 120 से ज्यादा गाड़ियों का इस्तेमाल हुआ है। 5 टीमों में बंटकर अधिकारियों ने इस रेड को अंजाम दिया है।

रेड में मिले हुए कैश को जालना के स्टेट बैंक में ले जाकर गिना गया है। सुबह 11 बजे कैश गिनने का काम शुरू हुआ जो रात 1 बजे तक चला। आयकर विभाग को सूचना मिली थी कि जालना के चार स्टील कंपनी के व्यवहार में अनियामियता है। जिसके बाद विभाग एक्शन में आया। विभाग ने घर और कारखाने में छापेमारी की। घर पर कुछ मिला नहीं, लेकिन शहर के बाहर फार्महाऊस से नगदी बरामद हुई है।

Latest News