PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

आईवी.वर्ल्ड .स्कूल जालंधर में ‘एडवेंचर कैंप’ का आयोजन,

ivy-world-school-adventure-camp-2

.

PTB News “शिक्षा” : वासल एजुकेशन द्वारा संचालित आईवी. वर्ल्ड स्कूल में रोमांचकारी एडवेंचर कैंप का आयोजन किया गया ,जिसमें छात्रों को उत्साह और आनंद से भरा एक अविस्मरणीय अनुभव प्राप्त किया।एडवेंचर कैंप के इस सुनियोजित कार्यक्रम में छात्रों को रोमांच से भरपूर विभिन्न गतिविधियों में शामिल होने का अवसर मिला।

.

.

शिविर की शुरुआत नृत्य ,संगीत,कला, कारपेंटरी,खेल मूर्तिकला आदि के क्षेत्र में अनुभवों पर आधारित गतिविधियों के साथ हुई। छात्रों को आश्चर्यजनक कर देने वाला जादू भी दिखाया गया।युवा आइवियन्स को स्पोर्ट क्लाइम्बिंग,मोगली वाॅक ,बाॅडी ज़ोरब,हाॅप -स्काॅच, कमांडो क्राॅलिंग, डबल ब्रिज क्लाइम्बिंग, हैमस्टर व्हीकर देने आदि विविध चुनौतीपूर्ण तथा रोमांचक गतिविधियों का हिस्सा बनने का अवसर मिला।

.

.

इस एडवेंचर कैंप में आइवियन्स ने विशेषज्ञ प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न जीवन कौशल सीखकर उनमें महारत हासिल की और कुछ कलाओं के लिए अपनी क्षमता और जुनून का प्रयोग करके अपने समय का उचित उपयोग किया । इस कैंप का उद्देश्य छात्रों को विभिन्न सामूहिक कार्य के महत्व को बताना तथा आत्म निर्भरता की भावना का विकास से अपना तथा सभी साथियों का नैतिक और मौलिक तोर विकास करना था।

.

.

वासल एजुकेशन के अध्यक्ष श्री के.के. वासल , चेयरमैन श्री संजीव कुमार वासल , उपाध्यक्ष श्रीमती ईना वासल , सी.ई.ओ. श्री राघव वासल और निर्देशिका श्रीमती अदिति वासल ने इस एडवेंचर कैंप के आयोजन पर प्रशंसा व्यक्त की और अनुभव पर आधारित शिक्षा के महत्व पर ज़ोर दिया।उन्होंने कहा कि इस तरह की रोचक और मनोरंजक गतिविधियाँ छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने छात्रों के उत्साह तथा साहस की प्रशंसा करते हुए कहा कि वासल एजुकेशन विद्यार्थियों के उच्चस्तरीय शिक्षण के साथ सर्वपक्षीय विकास हेतु अपनी उच्चतम सेवाओं को प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

.

.