PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

आइवी वर्ल्ड स्कूल जालंधर में “एडवेंचर कैंप” का आयोजन,

Ivy World School- Adventure Camp

PTB News “शिक्षा” : वासल एजुकेशन सोसाइटी के आइवी वर्ल्ड स्कूल जालंधर के तत्वावधान में “एडवेंचर कैंप ” का आयोजन किया। इस एडवेंचर कैंप में छात्रों के लिए कई साहसिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विभिन्न चुनौतीपूर्ण और रोमांचक गतिविधियों जैसे रॉक क्लाइम्बिंग, ज़िप लाइनिंग, कमांडो नेट, कमांडो ब्रिज, टग ऑफ़ वॉर, हम्सटर व्हील आदि में भाग लेकर छात्रों ने अपना भरपूर मनोरंजन किया ।इस आयोजन में एक प्रसिद्ध जादूगर द्वारा अद्भुत मैजिक शो का आयोजन भी किया गया ।

छात्रों ने इन सभी गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया और अपने आत्मविश्वास को बढ़ाया ।एडवेंचर कैंप ने छात्रों को नए सत्र के लिए तैयार होने के लिए ताजगी, उत्साह और पूरे जोश से भर दिया । इस तरह के हर्षोल्लास और आनंदमय कार्यक्रम का हिस्सा बनकर छात्र बहुत खुश दिखाई दे रहे थे।श्रीमती एस. चौहान प्रधानाचार्या आइवी वर्ल्ड स्कूल ने इस शिविर को यादगार बनाने के लिए शिक्षकों और छात्रों के सहयोग की सराहना की और कहा कि इस शिविर ने परीक्षा के बाद छात्रों में नए उत्साह और उमंग का संचार किया है ।

वासल एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष के.के. वासल , चेयरमैन संजीव वासल ,उपाध्यक्ष आर. के वासल , निर्देशिका श्रीमती ईना वासल तथा सी.ई.ओ राघव वासल ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन की प्रशंसा करते हुए सभी को अपनी शुभकामनाएँ दीं । उन्होंने आश्वासन दिया कि स्कूल छात्रों के जीवन को गतिशील और प्रत्येक लम्हे को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।