PTB News “शिक्षा” : वासल एजुकेशन के तत्वावधान में संचालित आईवी वर्ल्ड स्कूल में एक प्रभावशाली और प्रेरणास्पद कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य छात्रों में चरित्र निर्माण, आत्मबल एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करना था। यह विशेष सत्र संयुक्त राज्य अमेरिका की इलियड एथलेटिक्स फाउंडेशन से आए प्रोफेसर ग्रेगरी व्हेलन, जो यू.एस. मरीन कॉर्प्स के पूर्व अधिकारी भी हैं, जी के कुशल नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
. .प्रो. व्हेलन ने अपनी बहुआयामी विशेषज्ञता के माध्यम से छात्रों को संघर्षशीलता, अनुशासन, भावनात्मक सुदृढ़ता एवं टीम भावना जैसे मूलभूत जीवन मूल्यों से परिचित कराया। उन्होंने प्राचीन शारीरिक अभ्यासों और आधुनिक चरित्र निर्माण तकनीकों को समाहित करते हुए कार्यशाला को अत्यंत रोचक एवं प्रेरक बनाया। कार्यशाला की एक विशेष झलक प्रो. व्हेलन की गिटार पर विशेष प्रस्तुति रही, जिसने वातावरण को ऊर्जा और उत्साह से भर दिया। उनकी संगीतमयी प्रस्तुति ने छात्रों के चेहरों पर मुस्कान ला दी और उन्हें भीतर से प्रेरित किया।
. .इस अवसर पर वासल एजुकेशन के अध्यक्ष श्री के. के. वासल, चेयरमैन श्री संजीव कुमार वासल, उपाध्यक्ष श्रीमती ईना वासल, सीईओ श्री राघव वासल एवं निर्देशिका श्रीमती अदिति वासल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि, “हमारा उद्देश्य शिक्षा को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखते हुए विद्यार्थियों के सम्पूर्ण विकास की दिशा में कार्य करना है।”
. .





































