PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

आईवी वल्र्ड स्कूल के किंडरगार्टन के छात्रों ने ऑनलाइन कक्षा दौरान मनाई उत्साहपूर्वक गांधी जयंती,

Ivy World School celebrated Gandhi Jayanti Virtually Jalandhar

Ivy World School celebrated Gandhi Jayanti Virtually Jalandhar

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : आईवी वल्र्ड स्कूल जालंधर में किंडरगार्टन के छात्रों के लिए विशेष तौर पर ऑनलाइन कक्षाओं के दौरान गांधी जंयती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया / “रघुपति राघव राजा राम पतित पावन राजा राम………” की धुन से कार्यक्रम का आगाज़ हुआ /

.
.

इसके पश्चात छात्रों को राष्ट्रपिता गांधी जी के जीवन से संबंधित चलचित्र दिखाया गया जिसमें उनकी शांति और अहिंसा की शिक्षाओं तथा उनके रचनात्मक कार्यों को दिखाया गया / उसके पश्चात नन्हें छात्रों के लिए “व्र्चुयल टूर” का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों को गांधी आश्रम दिखाया गया और उन्हें गांधी जी के जीवन से संबंधित वस्तुओं को दिखाया गया तथा विस्तारपूर्वक उनके बारे में बताया गया /


इसके उपरांत नन्हें छात्रों ने गांधी जी की वेशभूषा में सजकर उनकी शिक्षाओं को शानदार ढ़ग से प्रस्तुत किया / सब छात्रों ने इस गतिविधि में बढ़ –चढ़ कर हिस्सा लिया और उनका उत्साह देखते ही बनता था /

.

वासल एजुकेशनल ग्रुप के प्रधान श्री के. के. वासल चेयरमैन श्री संजीव वासल उपाध्यक्ष श्री आर. के. वासल निर्देशिका श्रीमती ईना वासल सी. ई. ओ. श्री राघव वासल जी और स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती एस. चौहान जी ने सब छात्रों के प्रयत्नों की सराहना की और उन्हें जीवन में आगे बढ़ते रहने के लिए शुभ कामनाएँ दी /

.

स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती एस. चौहान जी ने नन्हें छात्रों को गांधी जी के वचनों, शिक्षाओं तथा ईमानदारी को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया / उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों में उमंग तथा जोश बनाए रखने के लिए इस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाना आवश्यक है /

.
.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

Ivy World School celebrated Gandhi Jayanti Virtually Jalandhar