PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

आईवी वर्ल्ड स्कूल में ‘वल्र्ड बुक डे’ पर विशेष गतिविधियाँ,

Ivy World School celebrated World Book Day

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : आईवी वर्ल्ड स्कूल जालंधर में छात्रों के पठन अभ्यास और पुस्तकों के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए वल्र्ड बुक डे के अवसर पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ करवाई गईं जिसमें सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार से पुस्तकों का अवलोकन किया जैसे :­पुस्तक पठन के पश्चात् सारांश लिखना, पुस्तक में से अपने मनपसंद चरित्रों के नाम की सूची तैयार करना, पोस्टर बनाना, कहानी लिखना, अपने मनपसंद लेखक की रचना पढ़कर उसकी विशेषताएं बताना आदि शामिल था।

पुस्तक पठन से विद्यार्थियों के शब्दभंडार में वृद्धि और लेखन कौशल का विकास होता है।पुस्तकें हमारे ज्ञान को बढ़ाने के साथ ­ साथ हमारी सृजनात्मक क्षमता को भी बढ़ाती हैं।श्रीमती एस.चौहान , प्रधानाचार्या आईवी वर्ल्ड स्कूल ,जालंधर ने इस कार्य के लिए आइवियन्स द्वारा किए गए प्रयत्नों और उत्साह की खूब प्रशंसा की ।

वासल एजुकेशनल सोसाइटी के प्रधान श्री के.के वासल, चेयरमैन संजीव वासल ,उपाध्यक्ष श्रीमती ईना वासल ,सी. ई.ओ राघव वासल तथा निर्देशिका श्रीमती अदिती वासल ने भी सभी छात्रों तथा शिक्षकों के प्रयत्नों की सराहना की तथा उन्हें बताया कि पुस्तकें हमारी सबसे अच्छी मित्र होती है।

इन्हें ज्ञान का ‘पावर हाऊस’ भी कहा जाता है। पुस्तकें हमारे अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं अतः भविष्य में भी इस प्रकार की और अधिक गतिविधियाँ करवाई जाएंगी।

Latest News

Latest News