PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

आईवी वर्ल्ड स्कूल में “बाल दिवस समारोह” का आयोजन,

Ivy World School- Children's Day Celebrations

PTB न्यूज़ शिक्षा : वासल एजुकेशन सोसाइटी के आईवी वर्ल्ड स्कूल के किंडरगार्टन विभाग में “बाल दिवस समारोह” का आयोजन किया गया । हर वर्ष, हमारे प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जन्मदिवस पर उनके सम्मान में भारत में बाल दिवस मनाया जाता है। जवाहर लाल नेहरू का बच्चों के प्रति अटूट प्रेम प्रख्यात है।

.

.

आईवी के प्रशिक्षकों ने नन्हें छात्रों के साथ मिलकर बाल दिवस को उत्साह और जोश के साथ मनाया। इस अवसर पर किंडरगार्टन के बच्चे अपने पसंदीदा कार्टून चरित्र के रूप में तैयार हुए और अपना पसंदीदा पकवान अपने साथ लाए। सुबह की प्रार्थना के बाद, शिक्षकों ने अपने बच्चों के लिए कई मनोरंजक गतिविधियों और खेलों का आयोजन किया।

.

.

शिक्षकों ने बच्चों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम को अधिक रोमांचक बनाने के लिए पिरामिड हिट, डाइस रोल, गेंद की खोज, और म्यूजिकल चेयर जैसी गतिविधियों में बच्चों को शामिल किया। बच्चों के लिए “फन इवेंट” का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने खूब मस्ती की और वे दिल खोलकर हँसे।

.

.

आईवी वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती एस. चौहान जी ने इस अवसर पर छात्रों को बधाई दी और उन्हें याद दिलाया कि वे हमारे देश का भविष्य हैं इसलिय निरन्तर परिश्रम करे और देश का नाम रोशन करें वासल एजुकेशनल ग्रुप के प्रधान के.के. वासल, चेयरमैन संजीव वासल, उपाध्यक्ष आर. के वासल, निर्देशिका श्रीमती ईना वासल तथा सी.ई.ओ राघव वासल ने सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएँ दीं।

.

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें