PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

आईवी वर्ल्ड स्कूल में स्लोगन वाचन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन,

ivy-world-school-conducted-slogan-speaking-competition

.

PTB News “शिक्षा” : वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, आईवी वर्ल्ड स्कूल, जालंधर में स्लोगन वाचन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास का विकास करना, उनकी मौखिक अभिव्यक्ति क्षमता को सशक्त बनाना तथा उन्हें रचनात्मक और सार्थक रूप से अपने विचार प्रस्तुत करने के अवसर प्रदान करना था।इस प्रतियोगिता में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर युवा वक्ताओं तक ने पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया।

.

.

विद्यार्थियों ने देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों नेताजी सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, बाल गंगाधर तिलक, सरोजिनी नायडू, लाला लाजपत राय आदि—द्वारा दिए गए प्रेरणादायक नारों को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।प्रतियोगिता के दौरान बच्चे अपने विषय के अनुरूप सुसज्जित वेशभूषा में मंच पर उपस्थित हुए। स्पष्ट उच्चारण, भावपूर्ण प्रस्तुति, प्रभावी स्वर-संचालन और आत्मविश्वास से भरी अभिव्यक्ति ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया।

.

छोटे-छोटे बच्चों में देशभक्ति की भावना और मंच पर निडर होकर बोलने का उत्साह देखकर सभी अभिभावक एवं शिक्षक अत्यंत प्रसन्न हुए। आईवी वर्ल्ड स्कूल सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देता है। इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों में संप्रेषण कौशल, शब्द-भंडार, नेतृत्व क्षमता तथा आत्मविश्वास को विकसित करने में सहायक सिद्ध होती हैं।

.

इस अवसर पर वासल एजुकेशन के अध्यक्ष श्री के. के. वासल, चेयरमैन श्री संजीव कुमार वासल, उपाध्यक्ष श्रीमती ईना वासल, सीईओ श्री राघव वासल एवं निदेशक श्रीमती अदिति वासल ने विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक और शैक्षिक कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया, जिससे उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास हो सके।विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की प्रशंसा की तथा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिभावकों के सहयोग और मार्गदर्शन के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

.

.