PTB News शिक्षा : आईवी वर्ल्ड स्कूल वासल एजुकेशन सोसायटी के तहत 10वां स्थापना दिवस स्कूल के के. के. ऑडिटोरियम में दो दिनों तक बड़े उत्साह के साथ मनाया गया. मुख्यातिथि के रूप में श्री संजीव कालरा (आईपीएस) स्पेशल डीजीपी पंजाब (होम गार्ड), विशिष्ट अतिथि के रूप में ज्वाइंट कमिश्नर इनकम टैक्स डॉ धर्मेंद्र पुनिया,श्री अमित महाजन ए.डी.सी (जालंधर),
श्री जय इन्द्र एसडीएम (जालंधर),श्री विवेक सोनी एसएसपी मोहाली श्री. दिलीप सिंह राणा ग्रेट खली और उनकी धर्म पत्नी श्रीमती शुभि अंगरा सोनी, इनके साथ साथ जेम्स कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल होशियारपुर के प्रिंसिपल शरत कुमार सिंह तथा अन्य गणमान्य लोग भी पधारे, इनके साथ-साथ वासल एजुकेशन सोसायटी के चेयरमैन के.के. वासल, अध्यक्ष संजीव वासल, डॉ. आर.के. वासल, उपाध्यक्ष श्रीमती ईना वासल, सीईओ राघव वासल और निर्देशिका श्रीमती अदिति वासल जी और विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती एस. चौहान ने भी भाग लिया।

समारोह का शुभारम्भ मुख्यातिथि के रूप में संजीव कालरा (आईपीएस) स्पेशल डीजीपी पंजाब (होम गार्ड) के द्वारा गणमान्य लोग की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित करके की। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न नृत्य प्रस्तुत किए गए, जिनमें पंजाब, गुजरात, हरियाणा, महाराष्ट्र व विभिन्न पश्चिमी नृत्य शामिल थे। महिला सशक्तिकरण से संबंधित नृत्य व नाटक भी प्रस्तुत किए गए।
छात्रों द्वारा कला, मूर्तिकला, विज्ञान और विभिन्न धातुओं से बनी वस्तुओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती एस. चौहान ने मुख्य अतिथि एवं सभी विद्यार्थियों के अभिभावकों का इस साकारत्मक सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने उन सभी छात्रों और शिक्षकों की सराहना की जिनकी कड़ी मेहनत ने इस कार्यक्रम को यादगार बना दिया। उन्होंने कहा के विद्यालय आगे भी विद्यर्थियों के सर्वपक्षीय विकास हेतु ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

































