PTB न्यूज़ “शिक्षा” : आईवी वर्ल्ड स्कूल में छात्रों के लिए जहाँ एक तरफ अत्याधुनिक संसाधनों को स्थापित किया जा रहा है वहीं इसके साथ साथ जीवन में यातायात से सम्बन्धित नियमों महत्तवता को दर्शाने हेतु नन्हे मुन्ने छात्रों के लिए एक नए ट्रेफिक पार्क का उद्घाटन किया गया।
जिसका शुभारंभ करने के लिए विशेष अतिथि के तौर पर जालंधर शहर के उप-आयुक्त श्री विशेष सरांगल जी पधारे जिन्होंने अपने करकमलों से इस पार्क का विमोचन किया। जिसमें नन्हें बच्चों के लिए कार, स्कूटर,जीप आदि का प्रबंध किया उनके ऊपर बैठकर अपने आनंद पलों को महसूस किया तथा पार्क में लगी हरी,लाल और पीली बत्तियों की भी पालना करनी सीखी।
अपने कौशल के रंगारंग प्रदर्शन के बाद, मुख्य अतिथि ने छात्रों के कैसियो, गिटार और ऑर्केस्ट्रा समूहों के प्रदर्शन को देखकर टॉरेंस संगीत कक्षाओं का उद्घाटन किया। मंत्रमुग्ध दर्शकों ने पूरे दिल से प्रदर्शन की सराहना की, जिससे माहौल संगीत के आनंद से भर गया।
वासल एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष, श्री के के वासल, चेयरमैन श्री संजीव कुमार वासल, उपाध्यक्ष श्रीमती ईना वासल, सी.ई.ओ श्री राघव वासल और निर्देशिका श्रीमती अदिति वासल ने छात्रों को ऐसी गतिविधियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।
विद्यालय की वरिष्ठ प्रधानचार्या जी श्रीमती एस.चौहान जी ने अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि नियमों का पालन करने से छात्र अनुशासित और संगठित हो सकेंगे।






































