PTB News शिक्षा : जालंधर में महिला दिवस बड़े हर्ष और उल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं के सम्मान में तथा समाज की उन्नति में उनके महत्त्वपूर्ण योगदान के लिए अभिनंदन करने के लिए महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में महिलाओं को समर्पित एक मधुर गीत प्रस्तुत किया गया जिसे विद्यालय के परफ़ार्मिंग आर्ट विभाग द्वारा विशेष रूप से तैयार किया गया था।
विद्यालय के शिक्षकों ने वर्चुअल संदेश द्वारा सभी माताओं को उनके अप्रतिबंधित सहयोग व वर्चुअल कक्षाओं के दौरान दिए गए उनके समग्र समर्थन और योगदान की प्रशंसा करते हुए उनका हार्दिक धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सभी महिलाओं को समाज में उनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका के लिए धन्यवाद करने के साथ साथ सबकी प्रिय होने की भावना का अहसास करवाना भी था। छात्रों ने ऑरिगैमी द्वारा विभिन्न प्रकार के फूल, कार्ड आदि बनाकर अपनी माताओं और महिला शिक्षिकाओं को देते हुए महिला दिवस पर उन्हें अपनी शुभकामनाएँ दीं।
श्रीमती एस.चौहान प्रधानाचार्या आईवी वर्ल्ड स्कूल जालंधर ने महिला दिवस पर सभी को अपनी शुभकामनाएँ दीं और उनकी खूब प्रशंसा की। वासल एजुकेशनल सोसायटी के प्रधान के.के.वासल, चेयरमैन संजीव वासल , उपाध्यक्ष आर. के. वासल, निर्देशिका श्रीमती ईना वासल तथा सी. ई.ओ. राघव वासल ने इस कार्यक्रम के आयोजन की प्रशंसा करते हुए सभी अध्यापकों तथा माताओं को महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।





































