PTB News

Latest news
Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय... ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ “ਬੋਲ ਭਾਵੇਂ ਨਾ ਬੋਲ” ਦੀ ਸਟਾਰ ਕਾਸਟ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਰਕਤ, ਪੰਜਾਬ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਕਾਲਜ ਟੀਚਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਡੀਏਵੀ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਕੁੰਭ ਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕ... बैंक से पैसा निकालने वाले करोड़ों ग्राहकों को दिया देश के सबसे बड़े बैंक ने बड़ा झटका

आईवी वर्ल्ड स्कूल की ओर से सभी मेधावी छात्रों को कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन के लिए छात्रों और अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं,

ivy-world-school-jalandhar-celebrates-outstanding-cbse-results-with-pride-and-honour

.

PTB News “शिक्षा” : आज आईवी वर्ल्ड स्कूल की ओर से आप सभी को कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन के लिए छात्रों और अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, समर्पण और आत्मविश्वास का प्रतिफल है।आईवी वर्ल्ड स्कूल विद्यार्थियों ने अपने लक्ष्य को पाने के लिए जिस अनुशासन और लगन के साथ प्रयास किया, वह प्रशंसनीय है।

.

आईवी वर्ल्ड स्कूल आपकी इस विशेष उपलब्धि पर गर्व महसूस करते है और यह विश्वास करते है कि यह सफलता आपके उज्ज्वल भविष्य की ओर एक मजबूत कदम है। साथ ही, आईवी वर्ल्ड स्कूल आपके माता-पिता का भी धन्यवाद करते हैं, जिनके मार्गदर्शन और समर्थन से यह सफलता संभव हुई। आईवी वर्ल्ड स्कूल के इस वर्ष के परिणामों में कक्षा 12वीं में हर्गुन बंगा जी ने साइंस स्ट्रीम में 96.8% अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया।

.

रायमा गुप्ता जी ने (कॉमर्स – 95.4%) और प्रभजोत सिंह जी ने (साइंस – 95.2%) मन अर्जुन सिंह बाजवा जी ने 94.2% अंक प्राप्त कर स्कूल को गौरवान्वित किया। आईवी वर्ल्ड स्कूल की कक्षा बाहरवीं के 42% छात्रों ने 85% से अधिक अंक प्राप्त किए, और चार छात्रों ने विशेष विषय में पूर्णांक 100 प्राप्त किए। इसके साथ साथ आईवी वर्ल्ड स्कूल की कक्षा 10वीं में महक कक्कड़ जी ने 98.2% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।

.

अर्णव बंसल जी ने (97.8%), अलखजोत सैनी जी ने और प्रणव तनेजा जी ने (97.6%) जबकि मैग्मा अख्तर जी ने (96.4%) अंक प्राप्त कर विद्यालय के परचम को उच्चशिखर तक पहुंचा कर अपने अथक परिश्रम को प्रस्तुत करते हुए विद्यालय के इतिहास में के नया अध्याय लिख दिया । आईवी वर्ल्ड स्कूल की कक्षा दसवीं में से 36% छात्रों ने 85% से अधिक अंक प्राप्त किए, और सात छात्रों ने गणित और आईटी में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए।

.

अस्मिता सैनी जी ने (96.2%), गरिमा बल जी ने (95.8%), कृष्णा अग्रवाल जी ने (95.6%), अर्शदीप सिंह जी ने (95.6%), और ईशान पासी जी ने (95.4%) प्राप्त कर अपना नाम उन मेधावी में दर्ज करवाया जिनको वासल एजुकेशन की तरफ से 95% और इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी विद्यर्थियों को 100% छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही, 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाली मेधावी छात्राओं को भी विशेष छात्रवृत्ति दी जाएगी जिससे वासल एजुकेशन की बेटियों को उच्चकोटि की शिक्षा प्रदान करने की प्रतिबद्धता स्पष्ट होती है।

.

इसके साथ साथ वासल एजुकेशन के प्रमुख श्री के.के. के वासल जी , स्कूल के चेयरमैन संजीव कुमार वासल जी , उपाध्यक्ष ईना वासल जी , सी.ई.ओ राघव वासल जी और निर्देशिका अदिति वासल जी ने सभी छात्रों के अभिभावकों को बधाई दी और कहा कि यह समय है आत्मचिंतन करने का, अपने अनुभवों से सीखने का और नए अवसरों की ओर बढ़ने का। हमें पूर्णविश्वास है कि हमारे होनहार विद्यार्थी आगे भी इसी तरह मेहनत और आत्मविश्वास के साथ हर चुनौती का सामना करेंगे और सफलता की नई ऊँचाइयों को छुऐंगें ।आईवी वर्ल्ड स्कूल हमेशा आपके साथ है और आपकी आगे की यात्रा में भी सफलता की कामना करता है। आपका भविष्य उज्ज्वल और समृद्ध हो – यही हमारी शुभकामना है।

.