Ivy World School Jalandhar celebration in Mothers Day
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “शिक्षा” न्यूज़ : वासल एजुकेशनल सोसाईटी द्वारा संचालित आईवी वल्र्ड स्कूल ,जालंधर में ‘मातृ दिवस समारोह’ का आयोजन करवाया गया / मातृ दिवस का संबंध उस महिला को सर्मिर्पत है जिसने आपको व्यक्ति के रूप में उभारा और आकार दिया है / नैपकिन संदेश के साथ लंच पैक ,चोट लगने पर, पट्टियाँ और साइकिल से गिरने पर प्यार से लेकर आपकी सफ़लता को देखकर रो देने तक वह हमेशा आपका साथ देती नज़र आती है /
. .इसीलिए माँ के प्यार और कामों के लिए धन्यवाद करना बहुत आवश्यक हो जाता है जो वह वर्षों से आपके लिए करती आ रही है / आईवी वल्र्ड स्कूल ,जालंधर के किंडरगार्टन विभाग ने इस खास दिन को बहुत सारी मज़ेदार गतिविधियों और कुछ शानदार प्रदर्शनों के साथ मनाया / किंडरगार्टन के सभी बच्चे अपनी माँ के साथ नृत्य और संगीत की प्रस्तुति के साथ आए / उन्होंने अपनी माँ के साथ रैंप वॉक किया तथा माँ के प्रति आभार प्रकट करने के लिए कुकिंग विद्आउट फ़ायर एक्टीविटी में भाग लिया /
..
बच्चे और उनकी माताओं ने शिक्षकों द्वारा आयोजित किए गए शानदार खेलों का भरपूर आनंद लिया / गतिविधियों के दौरान गतिशील और उर्जावान बच्चों के साथ सुपर उत्साहित माताओं को देखकर बहुत खुशी हो रही थी / यह दिन हर बच्चे के लिए एक यादगार दिन था जिसने सभी के दिलों में एक मधुर छाप छोड़ी / विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती एस चौहान ने सुपर माताओं की मल्टीटास्किंग क्षमता के बारे में चर्चा की और घर चलाने से लेकर नौकरी सँभालने और बच्चों की देखभाल जैसे कार्यों को करने की भूरि–भूरि प्रशंसा की /
. .वासल एजुकेशनल ग्रुप के प्रधान श्री के.के वासल जी, चेयरमैन श्री संजीव वासल जी, उपाध्यक्ष श्री आर. के वासल जी, निर्देशिका श्रीमती ईना वासल जी तथा सी. ई.ओ श्री राघव वासल जी ने इस मातृ दिवस समारोह के आयोजन की प्रशंसा करते हुए सभी शिक्षकों तथा माताओं को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा सभी को महिला सशक्तिकरण के विषय में बताया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
Ivy World School Jalandhar celebration in Mothers Day


































