PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स का सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत, एच.एम.वी. के स्नातकोत्तर बॉटनी विभाग की छात्राओं ने प्रतिष्ठित PSCST-वित्तपोषित कैपस्टोन प्रोजेक्ट प... हिमाचल : भारी बारिश से करोड़ों की लागत से बना पुल ढहा, इसी साल होना था उद्घाटन CBSE ने भी 12वीं का रिजल्ट किया जारी, 85.20% स्टूडेंट हुए पास पंजाब बोर्ड 12वीं 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, 91.46% बच्चों ने मारी बाजी, पंजाब में डबल म-र्डर! सैर कर रहे भाई के सिर में मारी गो/ली, घर जाकर भाभी का भी किया क/त्ल

आईवी वर्ल्ड स्कूल, जालंधर में छात्र नेतृत्व का भव्य शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, नव नियुक्त स्टूडेंट काउंसिल को सौंपी गई जिम्मेदारियों की बागडोर,

ivy-world-school-jalandhar-empowers-young-leaders-at-investiture-ceremony

.

PTB News “शिक्षा” : आईवी वर्ल्ड स्कूल, जालंधर जोकि वासल एजुकेशन के अधीन संचालित एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान है में छात्र नेतृत्व के उत्थान एवं छात्र सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए इंवेस्टीचर सेरेमनी (Investiture Ceremony) का भव्य आयोजन किया गया। यह समारोह विद्यालय के गौरवशाली इतिहास में एक और प्रेरणादायक अध्याय के रूप में दर्ज हुआ।इस अवसर पर विद्यालय के प्रांगण को उत्सवमय रूप से सजाया गया था।

.

.

मंच को विद्यालय के आदर्शों “नेतृत्व, अनुशासन और सेवा” को दर्शाते प्रतीकों से सजाया गया, जो इस समारोह की मूल भावना को प्रतिध्वनित कर रहे थे। समारोह की शुरुआत परंपरा अनुसार दीप प्रज्वलन से हुई, जिसे मुख्य अतिथियों और विद्यालय की वरिष्ठ प्रबंधन टीम ने संयुक्त रूप से सम्पन्न किया। यह दीप प्रज्वलन ज्ञान, जागरूकता और भविष्य की ओर अग्रसरता का प्रतीक बना।कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए, विद्यालय के कोयर ग्रुप ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया, वहीं ‘टूरिन्स बैंड’ की धुनों ने वातावरण में ऊर्जा का संचार किया।

.

इसके बाद नव-निर्वाचित छात्र नेताओं — हेड बॉय, हेड गर्ल, डिप्टी हेड्स, हाउस कैप्टन, स्पोर्ट्स कैप्टन और प्रीफेक्ट्स — ने गरिमामयी परेड के साथ मंच की ओर कूच किया। अनुशासित कदमों के साथ उन्होंने नेतृत्व की बागडोर ग्रहण करते हुए एक नया इतिहास रचा।मुख्य अतिथि के रूप में पधारे कमोडोर बृजेश पॉल (वायु सेना पदक से सम्मानित) और उनकी धर्मपत्नी डॉ. कंचन पॉल ने मंच की शोभा बढ़ाई। उन्होंने अपने प्रेरणादायक संबोधन में छात्रों को आत्मानुशासन, सेवा-भावना, चरित्र निर्माण और नेतृत्व के मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। कमोडोर पॉल ने अपने सैन्य अनुभवों से उदाहरण देते हुए बताया कि एक सच्चा नेता वही होता है जो कठिन परिस्थितियों में भी नैतिक मूल्यों और कर्तव्य के प्रति निष्ठावान रहता है।

डॉ. कंचन पॉल ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि नेतृत्व केवल अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने, आत्म-विश्वास रखने और समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाने की प्रेरणा दी।इसके पश्चात, विद्यालय की डायरेक्टर प्रिंसिपल द्वारा सभी छात्र नेताओं को शपथ दिलाई गई, जिसमें उन्होंने ईमानदारी, कर्तव्यपरायणता और अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। मंच पर उन्हें मुख्य अतिथियों द्वारा सैश (गौरव पट्टिका) और बैज पहनाए गए, जो उनके पदों का प्रतीक हैं।

.

समारोह में वासल एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष श्री के. के. वासल जी , चेयरमैन श्री संजीव कुमार वासल जी , उपाध्यक्ष श्रीमती ईना वासल जी , सीईओ श्री राघव वासल जी तथा निर्देशिका श्रीमती अदिति वासल जी की उपस्थिति ने समारोह को और अधिक गरिमामयी बना दिया। उन्होंने छात्र परिषद को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें नेतृत्व में करुणा, साहस, निष्ठा और समर्पण के गुणों को अपनाने की प्रेरणा दी।समारोह का समापन राष्ट्रगान और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। यह आयोजन विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए एक प्रेरणास्पद और अविस्मरणीय अनुभव बन गया, जिसने नेतृत्व, मूल्यों और समाज सेवा के प्रति नवाचार की भावना को और सुदृढ़ किया।

.

.

Latest News