PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

आत्मबल और अनुशासन का अद्भुत पाठ : कर्नल विनय राणा ने आईवी वर्ल्ड स्कूल, जालंधर में छात्रों को किया प्रेरित”

ivy-world-school-jalandhar-hosted-a-motivational-interactive-session-with-colonel-viney-rana

.

PTB News “शिक्षा” : वासल एजुकेशनल सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित आईवी वर्ल्ड स्कूल में आज देशभक्ति, अनुशासन और नेतृत्व से ओत-प्रोत एक प्रेरणादायक सत्र का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर कर्नल विनय राणा, कमांडिंग ऑफिसर, 1st बटालियन, नागा रेजिमेंट (ड्रास), मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने विद्यालय के छात्रों के मन में देश सेवा और जीवन मूल्यों के प्रति एक नई चेतना जागृत की।

.

.

कर्नल विनय राणा, जोकि सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और भारतीय सैन्य अकादमी के पूर्व छात्र रहे हैं, श्री विनय राणा जी ने अपने सैन्य अनुभवों को छात्रों के साथ साझा किया। उन्होंने ऑपरेशन रक्षक (कश्मीर), ऑपरेशन फाल्कन (अरुणाचल प्रदेश), ऑपरेशन स्नो लेपर्ड (पूर्वी लद्दाख) तथा ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पंजाब सीमा पर नागा रेजिमेंट के नेतृत्व की स्मृतियाँ साझा कीं।

.

उन्होंने भारतीय सेना के मूल मंत्र “सेवा परमो धर्मः” को आत्मसात करने का संदेश देते हुए छात्रों को जीवन में अनुशासन, समर्पण और निस्वार्थ सेवा के महत्व को समझाया। सत्र के दौरान छात्रों ने नेतृत्व, दबाव में निर्णय लेना, और विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने जैसे विषयों पर जिज्ञासापूर्वक प्रश्न पूछे। कर्नल विनय राणा जी ने अत्यंत सहजता और प्रेरणादायक शैली में उनके प्रश्नों का उत्तर दिया।

विद्यालय के अध्यक्ष श्री के. के. वासल जी , चेयरमैन श्री संजीव कुमार वासल जी , उपाध्यक्ष श्रीमती ईना वासल जी , सीईओ श्री राघव वासल जी एवं निर्देशिका श्रीमती अदिति वासल ने इस पहल पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से छात्र न केवल बड़े सपने देखना सीखते हैं, बल्कि उन्हें साकार करने हेतु आवश्यक अनुशासन और उत्तरदायित्व की भावना भी विकसित करते हैं।

.

विद्यालय के प्रबंधन और शिक्षकों ने भी इस आयोजन को अत्यंत लाभकारी बताया और कहा कि यह सत्र छात्रों को पुस्तकीय ज्ञान से आगे बढ़कर वास्तविक जीवन मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने माना कि ऐसे अनुभव छात्रों को कर्तव्यनिष्ठा, आत्मबल और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत करते हैं।यह प्रेरणादायक आयोजन सभी उपस्थितजनों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बन गया, जिसने छात्रों को अपने जीवन में अनुकरणीय चरित्र और नेतृत्व के गुण अपनाने के लिए प्रेरित किया।

.

.