PTB News

Latest news
Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय... ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ “ਬੋਲ ਭਾਵੇਂ ਨਾ ਬੋਲ” ਦੀ ਸਟਾਰ ਕਾਸਟ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਰਕਤ, ਪੰਜਾਬ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਕਾਲਜ ਟੀਚਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਡੀਏਵੀ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਕੁੰਭ ਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕ... बैंक से पैसा निकालने वाले करोड़ों ग्राहकों को दिया देश के सबसे बड़े बैंक ने बड़ा झटका

आईवी वर्ल्ड स्कूल, जालंधर में अंतर-सदनीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन,

ivy-world-school-jalandhar-hosts-inter-house-quiz-competition

.

PTB News “शिक्षा” : वासल एजुकेशन के तत्वावधान में आईवी वर्ल्ड स्कूल, जालंधर ने एक रोमांचक अंतर-सदनीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें छात्रों के बीच उत्साहपूर्ण भागीदारी और कड़ी प्रतिस्पर्धा देखी गई। इस आयोजन को जूनियर और सीनियर दो श्रेणियों में विभाजित किया गया था, जिसमें विभिन्न कक्षाओं के छात्रों ने अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया।

.

.

भाग लेने वाली टीमों ने स्कूल के चार सदनों : अचीवर्स सदन, विनर्स सदन, चैंपियंस सदन और विक्टर्स सदन का प्रतिनिधित्व किया। प्रत्येक टीम ने उल्लेखनीय सहभागिता , सूझबूझ और समसामयिक विषयों से लेकर सामान्य ज्ञान तक, विविध विषयों पर गहरी पकड़ का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता को छह भागों में विभाजित किया गया था।प्रतियोगिता का प्रत्येक भाग रोमांचक तथा ज्ञानवर्धक रहा।प्रतिभागियों ने तत्परता से प्रत्येक पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देने के साथ साथ अपनी क्षमता का परिचय दिया।

.

वरिष्ठ वर्ग में, विक्टर्स सदन ने एक कड़े और रोमांचक मुकाबले के बाद प्रथम स्थान प्राप्त किया।अचीवर्स सदन दूसरे स्थान पर रहा तथा विनर्स सदन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, जूनियर वर्ग में, चैंपियंस सदन ने असाधारण बुद्धिमत्ता और आत्मविश्वास का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।अचीवर्स सदन दूसरे स्थान पर तथा विनर्स सदन तीसरे स्थान पर रहा।विजेता टीम तथा प्रतिभागियों को यथास्थान प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इस प्रश्नोत्तरी ने प्रतिभागियों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और टीम वर्क की भावना को बढ़ावा दिया। दर्शकों ने उत्साहपूर्वक तालियाँ बजाईं, जिससे आयोजन का उत्साह और बढ़ गया।कार्यक्रम का समापन शिक्षकों और छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

वासल एजुकेशन के अध्यक्ष श्री के.के. वासल जी , चेयरमैन श्री संजीव कुमार वासल जी , उपाध्यक्ष श्रीमती ईना वासल जी , सीईओ श्री राघव वासल जी और निर्देशिका श्रीमती अदिति वासल जी ने बताया कि स्कूल सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करता है और इस तरह के प्रतिस्पर्धी आयोजनों के माध्यम से सभी छात्रों में सर्वश्रेष्ठ परिणाम लाने की आशा करता है। यह वास्तव में दर्शकों के लिए एक समृद्ध अनुभव था। उन्होंने भाग लेने वाली टीमों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की और उन्हें बधाई दी।

.

विद्यालय की डायरेक्टर प्रिंसिपल ने विजेता टीमों को बधाई दी और छात्रों को समाचार पत्र पढ़कर और समाचार देखकर नवीनतम जानकारी से अच्छी तरह वाकिफ होने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने टीमों के समर्थन, सहभागिता की भावना और सक्रिय भागीदारी की भी सराहना की।

.

.