.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
IVY World School Jalandhar run by I-League Education THE WORLD AT YOUR DOORSTEP
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB News “शिक्षा” : आई लीग द्वारा संचालित आईवी वल्र्ड स्कूल में आज छात्रों का विदेश में जाकर अध्ययन करने का जो सपना होता है उसको पूरा करने के लिए आज आईवी स्कूल में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया / जिसका संचालन लंदन विश्वविद्यालय से आए मुख्यातिथि डॉ. निक ओवेन जी ने किया / जिसमें अभिभावकों ने अपनी सजगता तथा सतर्कता के लिए विशेष समय निकालते हुए इस कार्यक्रम में भाग लिया /
इस कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रांगण के के. के. आडिटोरियम में किया गया, जिसमें अभिभावकों ने अपने बच्चों को विदेशों में शिक्षा ग्रहण करने के लिए तथा विदेशों में भेजने संबंधी उचित जानकारी प्राप्त की / डॉ. निक ओवेन जोकि विदेशों में दी जाने वाली उच्च शिक्षा पद्धति के नियमों .कानूनों के भी जानकार हैं / उन्होंने सभी प्रश्नों का उत्तर बड़ी सटीकता से दिया /
इस अवसर पर चेयरमैन संजीव वासल सी. ई. ओ. राघव वासल एकैडमिक डायरेक्टर कमांडर आई. एल. सयाल. एजुकेशन डायरेक्टर माधव राव विशेष रूप से पधारे / चेयरमैन संजीव वासल जी ने कहा कि हम अपने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए वचनबद्ध हैं और जिसके लिए हम संभव प्रयासों द्वारा उन सभी साधनों को जुटाने का प्रयास कर रहे हैं जो हमारे विद्यालय के छात्रों के उज्ज्वल भविष्य का आधार बन सके /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
IVY World School Jalandhar run by I-League Education THE WORLD AT YOUR DOORSTEP

































