PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

आईवी वर्ल्ड स्कूल में छात्रों के लिए प्रभावशाली लीडरशिप व पब्लिक स्पीकिंग के लिए कार्यशाला आयोजित,

ivy-world-school-jalandhar-transformative-leadership-and-public-speaking-workshop-held-in-collaboration-with-access-usa

PTB News “शिक्षा” : आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, छात्रों को 21वीं सदी के अनिवार्य कौशलों से सुसज्जित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए, लीडरशिप और पब्लिक स्पीकिंग पर एक सशक्त कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला असेस यू.एस.ऐ के सहयोग से आयोजित की गई, जिसमें अल्मा कॉलेज, यू.एस.ए के प्रतिनिधि श्री आदित्य शंकर ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया।

.

श्री शंकर की अंतरराष्ट्रीय दृष्टि और युवोचित ऊर्जा ने कार्यशाला को एक प्रेरणादायक और सहभागिता-प्रधान मंच में परिवर्तित कर दिया। उन्होंने छात्रों को आत्म-विश्वास के साथ अपनी क्षमताओं को पहचानने, सीमाओं को तोड़ने और नेतृत्व के गुणों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस कार्यशाला तीन प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित रहीं आत्म-विश्वास का निर्माण – व्यक्तिगत और सार्वजनिक दोनों ही स्तरों पर प्रभावी प्रस्तुतीकरण के लिए।

.

.

संचार कौशल में दक्षता – विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने और सकारात्मक प्रभाव छोड़ने की तकनीक। टीमवर्क और सहयोगात्मक नेतृत्व – सहानुभूति और समझदारी के साथ टीम का कुशल संचालन। कार्यशाला में व्यावहारिक गतिविधियों, जीवन से जुड़ी कहानियों, और संवादात्मक अभ्यासों का समावेश किया गया। छात्रों ने बॉडी लैंग्वेज, सक्रिय श्रवण, और स्पष्ट एवं सहानुभूतिपूर्ण संप्रेषण के महत्व को गहराई से समझा।

ivy-world-school-jalandhar-transformative-leadership-and-public-speaking-workshop-held-in-collaboration-with-access-usa

यह कार्यशाला मात्र एक स्किल-बिल्डिंग सत्र नहीं रही, बल्कि यह एक ऐसे मंच के रूप में उभरी जहाँ छात्रों ने वैश्विक दृष्टिकोण वाले सशक्त नेतृत्वकर्ता बनने की दिशा में सार्थक कदम बढ़ाया। कार्यशाला के अंत तक, छात्रों ने न केवल अपने प्रस्तुति कौशल में सुधार किया बल्कि प्रभावी नेतृत्व और संवाद की वास्तविक परिभाषा को आत्मसात भी किया। वासल एजुकेशन के अध्यक्ष के.के. वासल, चेयरमैन संजीव कुमार वासल, उपाध्यक्ष श्रीमती ईना वासल, सीईओ राघव वासल और

.

निर्देशिका श्रीमती अदिति वासल ने सभी प्रतिभागी छात्रों को उनके समर्पण, उत्कृष्ट प्रदर्शन और उज्जवल नेतृत्व क्षमता के लिए हार्दिक बधाई दी। विद्यालय के छात्रों की उत्साही भागीदारी की सराहना करते हुए कार्यशाला को एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया, जो भविष्य के आत्म-विश्वासी और बहुआयामी नेतृत्वकर्ताओं के निर्माण में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा आज के युग में सांस्कृतिक बौद्धिकता, आलोचनात्मक और भावनात्मक समझ उतने ही आवश्यक हैं जितनी की शैक्षणिक उत्कृष्टता।

.

.