PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

आईवी वर्ल्ड स्कूल में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह,

Ivy World School- National Library Week 2021

PTB न्यूज़ शिक्षा : आईवी वर्ल्ड स्कूल, जालंधर में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह मनाया गया जिसमें आयोजित की गई सभी गतिविधियों में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को यह प्रेरणा दी गई कि पुस्तकों व पुस्तकालय का जीवन में अमूल्य योगदान है। पुस्तकें हमारा मार्गदर्शन करके हमारे जीवन को नई दिशा दिखाती हैं।

इस सप्ताह में विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों मे भाग लेकर अपने उत्साह का प्रदर्शन किया।छात्रों ने विभिन्न पुस्तकों का पठन किया व उनसे मिली प्रेरणा और नैतिक शिक्षा को अपने शब्दों में अन्य सहपाठियों से सांझा करते हुए उन्हें भी अच्छी पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित किया। छात्रों द्वारा पुस्तकालय में अनेक पुस्तकें दान के रूप में दी गईं।

छात्रों के उत्साहपूर्ण सहयोग और सहभागिता से राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह का आयोजन अर्थपूर्ण रूप से सफल हुआ। श्रीमती एस.चौहान, प्रधानाचार्या आईवी वल्ड स्कूल, जालंधर ने इस कार्य के लिए आइवियन्स द्वारा किए गए प्रयत्नों और उत्साह की खूब प्रशंसा की।

वासल एजुकेशनल सोसायटी के प्रधान के.के वासल, चेयरमैन संजीव वासल, उपाध्यक्ष आर. के वासल, निर्देशिका श्रीमती ईना वासल तथा सी. ई.ओ राघव वासल ने भी सभी छात्रों के प्रयत्नों और भावनाओं की सराहना की तथा कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियाँ करवाई जाएंगी /