PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਧੂਮ-ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਧੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ, जीएनए यूनिवर्सिटी ने पीजी ओरिएंटेशन 2026 का आयोजन किया; लाहौरी ज़ीरा के संस्थापक ने छात्रों को बड़ा ... एचएमवी में महिला सशक्तिकरण की भावना के साथ ‘तियां धियां नाल’ उत्सव का आयोजन किया गया, प्रेम चंद मारकंडा एसडी कॉलेज फॉर वूमेन में हिंदी साहित्य धारा की ओर से बीए तथा बीएड के विद्यार्थियों... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के परिणामों में शानदार प्रदर्... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया एंटी-रैगिंग सप्ताह, एम्स बिलासपुर के विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री जालंधर में हुआ डबल मर्डर, बेटे ने ही कर दिया पिता और पत्नी का बेरहमीं से कत्ल, इलाके में दहशत का माह... Punjab : राशन कार्ड बनवाने वालों के लिए बड़ी मुसीबत, लोग हुए परेशान हिमाचल के सिरमौर में गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 4 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत, 5 गंभीर

आईवी वर्ल्ड स्कूल द्वारा वन महोत्सव पर एक नई मिसाल — एक मिनट में 2000 पौधे रोपित कर पर्यावरण के सरंक्षण प्रति किया गया संकल्प,

ivy-world-school-sets-a-new-benchmark-on-van-mahotsav-2000-saplings-planted-in-just-one-minute

.

PTB News “शिक्षा” : पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम उठाते हुए, आईवी वर्ल्ड स्कूल ने वासल एजुकेशन के तत्वावधान में वन महोत्सव के अवसर पर एक भव्य और जागरूकता से भरपूर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय कैबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत जी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उनके साथ-साथ कई गणमान्य अतिथिगण भी मौजूद रहे, जिनमें माननीय श्री नितिन कोहली( इंचार्ज जालन्धर सेंटर) ,श्रीमती राजविंदर कौर तिहाड़ा (इंचार्ज जालंधर कैंट) , श्री जरनैल सिंह बाठ (डिविशनल फॉरेस्ट ऑफिसर,जालन्धर) , श्री हरगुरनेक सिंह रंधावा (फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर,जालंधर ) व अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं विभागीय प्रतिनिधि शामिल थे।

.

.

कार्यक्रम की सबसे उल्लेखनीय उपलब्धि रही सिर्फ एक मिनट में 2000 पौधों का सफलतापूर्वक रोपण, जिसे एक रिकॉर्ड माना जा सकता है। यह पहल न केवल पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरा-भरा और संतुलित भविष्य की नींव भी रखती है। नानक बग़ीची (IWS माइक्रो फॉरेस्ट) एक हरित कोना होगा, जहाँ वी फॉरेस्ट की तर्ज़ पर पौधारोपण किया जाएगा और इसका संरक्षण प्राथमिक कक्षा के छात्र स्वयं करेंगे। यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक कदम है, बल्कि बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम और ज़िम्मेदारी की भावना भी विकसित करेगी।

.

वासल एजुकेशन के चेयरमैन श्री संजीव कुमार वासल और सीईओ श्री राघव वासल ने इस अवसर पर छात्रों और शिक्षकों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को प्रकृति के साथ जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करना ही आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।‘नानक बगिची’ – गुरु नानक देव जी की विचारधारा को समर्पित एक हरित प्रयास कार्यक्रम के अंतर्गत ‘नानक बगिची’ का भी शुभारंभ किया गया — एक विशेष ग्रीन ज़ोन, जिसे जापानी वैज्ञानिक डॉ. अकीरा मियावाकी द्वारा विकसित मियावाकी तकनीक से तैयार किया गया है। यह तकनीक स्थानीय प्रजातियों के पेड़ों को एक साथ घना लगाकर 10 गुना तेजी से बढ़ने और 30 गुना घने जंगल के निर्माण की क्षमता रखती है।

‘ नानक बगिची ’ गुरु नानक देव जी के उस दृष्टिकोण को साकार करता है, जिसमें वे इस संसार को एक सुंदर बग़ीचे के रूप में देखते थे, जहाँ हर धर्म, जाति और वर्ग के लोग प्रेम और समानता के साथ एक-दूसरे के साथ रहते हैं। यह प्रयास प्रकृति और मानवता के बीच संतुलन का जीवंत उदाहरण है। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम की रचनात्मकता और समृद्धि को और अधिक ऊँचाई प्रदान की आईवी वर्ल्ड स्कूल के छात्रों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने स्कूल बैंड की दमदार प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसके बाद छात्रों ने प्राकृतिक धुनों और आदिवासी परंपराओं से प्रेरित एक जीवंत जनजातीय नृत्य प्रस्तुत किया। इसके अलावा, एक पंजाबी नुक्कड़ नाटक ने हँसी और सोच के साथ दर्शकों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का अहसास दिलाया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से छात्रों ने यह दिखा दिया कि वे केवल शिक्षा में ही नहीं, बल्कि सामाजिक और पर्यावरणीय मुद्दों में भी अग्रणी भूमिका निभा सकते हैं।

.

वासल एजुकेशन द्वारा माननीय मंत्री श्री मोहिंदर भगत जी सहित सभी गणमान्य अतिथियों को सम्मानस्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। मंत्री महोदय ने भी पर्यावरण विभाग को एक विशेष स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम का समापन वासल एजुकेशन के अध्यक्ष श्री के. के. वासल, चेयरमैन श्री संजीव कुमार वासल, उपाध्यक्ष श्रीमती ईना वासल, सी.ई.ओ.श्री राघव वासल और निर्देशिका श्रीमती अदिति वासल के प्रेरणादायी संदेशों ने वन महोत्सव के माध्यम से यह दिखा दिया कि पर्यावरण संरक्षण सिर्फ एक दिवस का आयोजन नहीं, बल्कि यह एक सतत यात्रा है। यह कार्यक्रम एक प्रेरणा बनकर उभरा है कि हम सब मिलकर एक हरित, स्वच्छ और समरस समाज की ओर बढ़ सकते हैं। “एक पौधा, एक विद्यार्थी, एक प्रयास – और बदल सकता है पूरा भविष्य।”

.

.