PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

आईवी वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने डब्ल्यूएसआरओ चैम्पियनशिप में बिखेरी प्रतिभा की चमक, राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान,

ivy-world-school-shines-at-wsro-championship-2025-young-innovators-earn-national-recognition-and-cash-awards

.

PTB News “शिक्षा” : वासल एजुकेशन के तत्वावधान में संचालित आईवी वर्ल्ड स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने हाल ही में दिल्ली में ओएमओटेक द्वारा आयोजित डब्ल्यूएसआरओ चैम्पियनशिप में शानदार सफलता प्राप्त की। इस प्रतियोगिता में 62 से अधिक टीमों ने भाग लिया, जहां आईवी वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में असाधारण प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिभा और टीम वर्क का शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों में विद्यालय के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। ग्रेड 4 के शिवान चोपड़ा और आमया दत्ता ने ‘युवा वैज्ञानिक –

.

.

“जजीज़ चॉइस अवार्ड” में प्रथम स्थान प्राप्त किया।कक्षा 6 की छात्रा रूद्राक्ष भारद्वाज और कक्षा 7 की छात्रा जयवीर सेठी ने युवा वैज्ञानिक श्रेणी में दूसरा स्थान प्राप्त किया और उन्हें उनके उल्लेखनीय नवाचार और प्रदर्शन के लिए 5000-5000 रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया गया। इसके अतिरिक्त, ग्रेड 5 के दर्श कुमार और ग्रेड 3 के कार्तिक अग्रवाल ने ओएमओटेक के श्री गजराज के मार्गदर्शन में आयोजित एसटीईएम बैलून रेस में द्वितीय स्थान हासिल किया।

.

इन सभी उत्कृष्ट उपलब्धियों के आधार पर विद्यार्थियों ने अहमदाबाद में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रवेश पाया है, जहाँ वे विद्यालय और एसटीईएम शिक्षा के प्रति अपने समर्पण का प्रतिनिधित्व करेंगे।ये उपलब्धियाँ न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा और समर्पण को दर्शाती हैं, बल्कि आईवी वर्ल्ड स्कूल द्वारा अनुभवात्मक शिक्षा, वैज्ञानिक सोच और नवाचार पर डाले गए विशेष बल का भी प्रमाण हैं। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में जिज्ञासा, नवाचार और आलोचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करती हैं।

.

वासल एजुकेशन के अध्यक्ष श्री के.के. वासल जी , चेयरमैन श्री संजीव कुमार वासल जी , उपाध्यक्ष श्रीमती ईना वासल जी , सीईओ श्री राघव वासल जी और निर्देशिका , श्रीमती अदिति वासल जी ने सभी विजेताओं तथा सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और उनकी मेहनत, नवाचार और समर्पण की सराहना की तथा इस आयोजन को भावी वैज्ञानिकों एवं नवप्रवर्तकों को प्रेरित करने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।

.

.