PTB News

Latest news
Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय... ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ “ਬੋਲ ਭਾਵੇਂ ਨਾ ਬੋਲ” ਦੀ ਸਟਾਰ ਕਾਸਟ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਰਕਤ, ਪੰਜਾਬ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਕਾਲਜ ਟੀਚਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਡੀਏਵੀ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਕੁੰਭ ਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕ... बैंक से पैसा निकालने वाले करोड़ों ग्राहकों को दिया देश के सबसे बड़े बैंक ने बड़ा झटका

आईवी वर्ल्ड स्कूल, जालंधर की छात्रा गौरिशा ने यूआईएमओ में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया विद्यालय का गौरव,

Ivy World School Student Secured National Rank 1 in the Unified International Mathematics Olympiad

PTB News “शिक्षा” : आईवी वर्ल्ड स्कूल के लिए अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है कि सत्र 2025–26 की कक्षा तीसरी की छात्रा गौरिशा ने यूनिफाइड इंटरनेशनल मैथेमेटिक्स ओलंपियाड में टॉप राष्ट्रीय उपलब्धि प्राप्तकर्त्ताओं में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। गौरिशा की यह शानदार उपलब्धि उनकी असाधारण प्रतिभा, कठिन परिश्रम, लगन एवं गणित के प्रति समर्पण का परिणाम है।

.

.

इतनी कम आयु में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करना अत्यंत प्रेरणादायक उपलब्धि है। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के सम्मान में, गौरिशा को नवीनतम कॉन्फ़िगरेशन वाला लैपटॉप,इसके साथ साथ ₹1,998 मूल्य की ओलंपियाड कोच ऑनलाइन सदस्यता, एक पदक तथा प्रशंसा प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है।

.

.

इस अवसर पर वासल एजुकेशन के चेयरमैन श्री संजीव कुमार वासल जी ने गौरिशा को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। साथ ही उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों के निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन की भी सराहना की। विद्यालय को विश्वास है कि गौरिशा भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेंगी। उनकी यह सफलता सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है कि वे बड़े लक्ष्य निर्धारित करें, निरंतर मेहनत करें और उत्कृष्टता की ओर अग्रसर रहें।

.

.

.