PTB न्यूज़ शिक्षा : वासल एजुकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित आईवी वर्ल्ड स्कूल द्वारा अध्यापकों के लिए एन. इ. पी कार्यशाला का आयोजन करवाया गया जिसमें अध्यापकों को एन. इ. पी (नेशनल एजुकेशन पॉलिसी) से परिचित करवाया गया ताकि उन नियमों को ध्यान में रखकर छात्रों का सर्वपक्षीय विकास किया जा सके।
आदरणीय सुश्री इंद्रजीत कौर (मेंबर मैकमिलन एजुकेशन इंडिया ) द्वारा अध्यापकों के साथ न केवल नेशनल एजुकेशन पॉलिसी के सिद्धांतों पर चर्चा की गई बल्कि इन सिद्धांतों को असली रूप देने के लिए प्रेरित किया। सुश्री इंद्रजीत कौर ने नेशनल एजुकेशन पॉलिसी का मुख्य उद्देश्य बताया कि सभी शिक्षण संस्थाओं द्वारा ऐसा पाठ्यक्रम तैयार किया जाए जिसमें शिक्षण प्रक्रिया आनंदमयी और अंतरमन को आकर्षित करने वाली होनी चाहिए।
छात्रों को ऐसे मौके दिए जाने चाहिए जिससे वे किताबी कीड़ा न बनते हुए हर बात हो तर्क के आधार पर सोचने के लिए तैयार हों। इस प्रकार की क्रियाएँ विद्यार्थियों का बौद्धिक विकास करने के साथ- साथ उनकी कलात्मक योग्यता में बढ़ावा कर सकेंगी।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती संजीव चौहान जी ने एन. इ. पी के सिद्धांतों पर चर्चा करने के लिए आये हुए मेहमान का धन्यवाद किया। वासल एजुकेशनल ग्रुप के प्रधान के.के. वासल, चेयरमैन संजीव वासल ,उपाध्यक्ष आर. के वासल, निर्देशिका श्रीमती ईना वासल तथा सी.ई.ओ राघव वासल ने उपस्थित मेहमान का धन्यवाद प्रकट किया तथा अध्यापकों को इन सिद्धांतों को अपनाने की प्रेरणा दी।



































