PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर में चुनावी माहौल के बीच विधायक के भांजे की पीट-पीटकर हत्या, दो गंभीर घायल,

jalandhar-adampur-congress-mla-sukhwinder-singh-kotli-nephew-sunny-murder-case

.

.

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर जिले में चुनावी माहौल के बीच एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां के अधीन पड़ते आदमपुर से कांग्रेस विधायक सुखविंदर सिंह कोटली के भांजे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आदमपुर थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार सुखविंदर सिंह कोटली का भांजा गांव ब्यास में मौजूद था।

.

.

इस दौरान उसकी करीब 8 लड़कों से कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि सभी ने मिलकर विधायक के भांजे और उसके दो दोस्तों की बुरी तरह पिटाई कर दी। जिसमें विधायक के भांजे की मौत हो गई। मृतक की पहचान आदमपुर निवासी सन्नी के रूप में हुई है। वहीं, दो घायल हुए हैं। देहात पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

.

.

विधायक सुखविंदर सिंह कोटली ने कहा- देर रात मामूली झगड़े के बाद ब्यास गांव के रहने वाले मेरे भांजे सन्नी का कल्त कर दिया गया। उसके दो दोस्त बुरी तरह से जख्मी कर दिया गया। लोगों के सामने ये बात लाई जाए कि पंजाब और आदमपुर में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति का क्या हाल है। सरेआम मेरे जवाब भांजे की हत्या कर दी गई। गुंडागर्दी किस कदर फैल चुकी है, बताना संभव नहीं।  

.

.

विधायक कोटली ने इस दुःखद घटना के बाद कहा कि मेरी जालंधर देहात पुलिस के एसएसपी हरकमल प्रीत सिंह खख के विनती है कि जल्द से जल्द मामले के सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। कुल 8 आरोपी वारदात में शामिल थे। विधायक ने कहा- पुलिस मामले में FIR दर्ज करे, जिससे मुझे और मेरे परिवार को इंसाफ मिल सके।

.