PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर महानगर में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला थाना रामा मंडी के अंतर्गत आते गुरु नानक पुरा वेस्ट इलाके का है, जहाँ अज्ञात चोरों ने दिन-दहाड़े एक घर के बाहर खड़ी स्पलेंडर मोटरसाइकिल पर हाथ साफ कर दिया। पूरी वारदात पास में लगे एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है।
. .पीड़ित विकास जरियाल ने मामले की जानकारी देते हुए PTB News को बताया कि आज तबीयत खराब होने की वजह से वह काम पर नहीं जा सका था। उसने अपनी स्पलेंडर मोटरसाइकिल (Splendor Bike) घर के बाहर ही खड़ी की थी। दोपहर के समय जब वह किसी काम से घर से बाहर निकला, तो उसकी बाइक वहां से गायब थी।
. .विकास ने बताया कि जब उन्होंने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, तो पता चला कि दो अज्ञात युवक गली में आए और बड़ी ही आसानी से मोटरसाइकिल लेकर रफूचक्कर हो गए। स्थानीय निवासियों का कहना है कि मोहल्ले के लोग अक्सर अपने दोपहिया वाहन घरों के बाहर ही खड़े करते हैं, लेकिन अब दिन-दहाड़े हो रही ऐसी चोरियों से इलाके में दहशत का माहौल है।
.यह भी पढ़ें : पंजाब के DSP की गोली लगने से हुई मौ/त, SP ने की घटना की पुष्टि, क्या कुछ कहा,
.घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने इसकी सूचना सेंट्रल हल्के के इंचार्ज नितिन कोहली, इलाका पार्षद मनमोहन सिंह राजू और थाना रामा मंडी के एसएचओ (SHO) जसपाल सिंह को दे दी है। वहीं पुलिस ने पीड़ित को SHO जसपाल सिंह ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और चोरी हुआ वाहन बरामद कर लिया जाएगा।
. .










































