PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦਾ ਬੀ. ਡਿਜ਼ਾਇਨ (ਮਲਟੀਮੀਡੀਆ) ਸਮੈਸਟਰ ਦੂਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, होशियारपुर में फोर्टिस के प्रख्यात न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. निशित सावल का... चेयरमैन श्री अनिल चोपड़ा जी की याद को समर्पित होगा भव्य ऑडिटोरियम, सेंट सोल्जर ग्रुप ने किया भूमि पू... एचएमवी में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु ‘साइएनर्जी 2026’ का आयोजन, Punjab : पुलिस कमिश्नर दफ्तर को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD Rajbir Ghuman को मिली बड़ी राहत Visa कंसल्टेंट्सी के ऑफिस में अज्ञात हमलावरों ने की अंधा/धुंध फा/यरिंग, जाँच में जुटी पुलिस टूटा दुखों का पहाड़, इधर हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, उधर पैतृक गांव में दादी का हुआ निधन पंजाब कांग्रेस के नव नियुक्त प्रधान परगट सिंह ने पेश की CM पद की दावेदार, कहा-राहुल के नेतृत्व में ल... जालंधर : CBI की रडार पर OSD राजबीर सिंह घुम्मन का करीबी Aap नेता, मचा हड़कंप

जालंधर : घर पर बच्चों के साथ सो रही महिला पर अज्ञात हम/लावरों ने बरसाईं गो/लियां, कारों के टूटे शीशे

jalandhar buta pind house firing case incident house

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर में रंजिश के चलते कुछ युवकों ने एक घर पर गोलियां चला दीं। मौके से गोलियों के दो खोल बरामद हुए हैं। घटना रविवार देर रात करीब 3 बजे की है। बाइक सवार युवकों ने घर पर हमला करने के साथ गली में खड़ी दो कारों के शीशे भी तोड़ दिए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

.

.

बूटा पिंड निवासी रेखा ने बताया कि वह बच्चों के साथ घर में सो रही थी। इसी दौरान इलाके के कुछ युवक पुरानी कहासुनी की रंजिश में तेज रफ्तार बाइक पर उनकी गली में पहुंचे। घर के बाहर बाइक रोकने के बाद वे नीचे उतरे और गाली-गलौज करने लगे। रेखा ने बताया कि आरोपियों ने पहले तेजधार हथियारों से उनके घर पर हमला कर खिड़की तोड़ दी। इसके बाद दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। डर के कारण वह बच्चों को लेकर घर की छत पर चली गई।

.

jalandhar buta pind house firing case incident house
jalandhar buta pind house firing case incident house

.

उन्होंने आरोप लगाया कि गाली-गलौज करते हुए आरोपियों ने घर पर फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। रेखा ने बताया कि उन्होंने हमले की शिकायत संबंधित थाना पुलिस को दी। वहीं, थाना नंबर-6 की SHO राजवंत कौर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। मौके से दो खोल बरामद हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

.

यह भी पढ़ें : देश की जनता को फिर लगेगा महंगाई का झटका, रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजें होंगी महंगी

.

.

यह भी पढ़ें : LPU में नए सफर की स्टारडम भरी शुरुआत, सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा ने किया फ्रेशर्स का स्वागत