PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

कपूरथला पुलिस ने पकड़ा ड्रग नेटवर्क, 20 किलो हेरोइन सहित जालंधर के युवक व उसके साथी को किया गिरफ्तार, DGP पंजाब दिनकर गुप्ता,

jalandhar city big drug network caught at kapurthala and 20 kg heroin of 100 crore recovered DGP Punjab Dinkar Gupta

PTB City न्यूज़ जालंधर : पंजाब के कपूरथला जिला की पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब आज यानि मंगलवार को पुलिस ने एक बड़े ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया / इस दौरान जेलों में बंद कुख्यात गैंगस्टरों द्वारा चलाए जा रहे बड़े ड्रग नेटवर्क का स्थानीय पुलिस ने भंडाफोड़ किया है / इस दौरान पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे करीब 20 किलो हेरोइन जब्त की है / बताया जा रहा है कि अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 100 करोड़ रुपये के करीब है /

.

.

इन सभी गिरफ्तार तस्करों की पहचान हाेशियारपुर जिले के गांव सारंगवाल निवासी बलविंदर सिंह और जालंधर की बस्‍ती दानिशमंदा के पीटर मसीह के रूप में हुई है / दोनों तस्कर पहले से ही आपराधिक मामलों में आरोपित हैं / DCP पंजाब दिनकर गुप्ता ने इस मामले में खुलासा करते हुए बताया कि जब पुलिस टीमों ने मंगलवार को कपूरथला में हाई-टेक नाका ढिलवां पर पुलिस ने एक ट्रक और एक हुंडई i20 कार को रोका / वाहनों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 20 किलो हेरोइन की खेप बरामद हुई /

.

DGP ने कहा कि पुलिस पार्टी द्वारा वाहनों के चालकों को चेक प्वाइंट पर रुकने का संकेत दिया गया था, लेकिन दोनों आरोपितों ने वाहन छोड़ भागने की कोशिश की, सतर्क पुलिस ने थोड़ी देर पीछा करने के बाद उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया / DGP ने कहा कि उनके शरीर की जांच के दौरान, पुलिस ने उनके कब्जे से और उनके वाहनों से 20 पैकेट हेरोइन (एक किलो प्रत्येक) बरामद किया है /

.

.

कपूरथला के एसएसपी एचएस खख ने कहा कि खेप को छिपाने के लिए नशा तस्करों ने ट्रक के चालक के केबिन की छत में दो विशेष बक्से बनाए थे / DGP ने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान, नशा तस्करों ने खुलासा किया कि बलविंदर सिंह द्वारा श्री नगर में पुरमारा मंडी से हेरोइन की खेप की तस्करी ट्रक नंबर HR-55K-2510 में की गई थी और पीटर मसीह ने उससे खेप एकत्र की थी /

.

DGP ने कहा कि पुलिस इस मामले में एक नार्को-गैंगस्टर एंगल होने का संदेह कर रही है और यह भी पता चला है कि पीटर मसीह को कुख्यात गैंगस्टर रजनीश कुमार उर्फ प्रीत फगवाड़ा के भाई गगनदीप द्वारा खेप लेने के लिए भेजा गया था / डीजीपी ने कहा कि पुलिस गिरफ्तार आरोपियों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करेगी और आगे की जांच के लिए उनके पुलिस रिमांड की मांग करेगी कि पुलिस इस ड्रग सिंडिकेट में शामिल सभी लिंक का पता लगाएगी /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें