PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जालंधर सिटी पुलिस ने काजी मंडी एरिया किया पूरी तरह सील, फिर चलाया 300 पुलिस कर्मियों ने चेकिंग अभियान,

jalandhar-city-police-operation-eagle-near-kazi-mandi-jalandhar

.

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस द्वारा राज्य में ऑपरेशन ईगल चलाया जा रहा है। जिसके तहत अधिकारी अपने अपने जिलों के संवेदनशील एरिया में चेकिंग के लिए निकलते हैं। इसी क्रम में आज यानी शुक्रवार को कमिश्नरेट पुलिस द्वारा जालंधर शहर में नशे के लिए बदनाम काजी मंडी में भारी फोर्स के साथ चेकिंग की। ये चेकिंग सुबह सुबह शुरू कर दी गई थी।

.

.

इस पुरे ऑपरेशन के दौरान एडीजीपी अमरदीप सिंह राय भी पहुंचे थे। एडीजीपी अमरदीप सिंह राय ने कहा कि, राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और डीजीपी गौरव यादव के आदेश पर सभी जिलों में ऑपरेशन ईगल चलाया गया है। ऑपरेशन की सुपरविजन खुद हर जिले के कप्तान कर रहे थे। जालंधर शहर में इसकी अध्यक्षता पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा कर रहे हैं।

.

.

सुबह 7 बजे शुरू हुआ ऑपरेशन ईगल में 300 से ज्यादा मुलाजिम चेकिंग कर रहे हैं। ऑपरेशन के दौरान उन लोगों के घरों की चेकिंग की गई, जिन पर पहले नशे के केस चल रहे हैं या फिर संदिग्ध है। 100 से ज्यादा घरों की तलाशी ली गई है। CP स्वप्न शर्मा ने कहा कि, काजी मंडी में ऑपरेशन ईगल को लेकर चेकिंग की गई। CP ने कहा कि ऐसे चेकिंग रुटीन में चलती रहेगी ताकि माफिया का पूरी तरह से सफाया हो सके। CP ने पब्लिक से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि अगर कोई नशा बेचता है तो उसकी सूचना अवश्य दें।

.

.