PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਜੱਟ ਸਿੱਖ ਕੌਂਸਿਲ ਵਲੋਂ ਹੋਣਹਾਰ ਅਤੇ ਹੜ੍ਹ ਪੀੜਤ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਸਕਾਲਰਸ਼ਿਪ, इनोसेंट हार्ट्स में मैटेवर्स सत्र : भविष्य की तकनीक से रूबरू हुए विद्यार्थी, सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, मान नगर के स्टूडेंट विराज शर्मा ने ग्रुप का नाम रोशन किया, पी सीएम एस डी कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल, जालंधर ने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डे मनाया, Prof. (Dr.) Vikrant Sharma, Dean, GNA University, Achieves ISTE Best Engineering Administrative Awar... अपनी गलती सुधाने में लगी IndiGo AirLines, यात्रियों को भविष्य में देने जा रही है बड़ा तोहफा, Tata Sierra ने रफ्तार के बाद अब माइलेज में रचा बड़ा इतिहास, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम सदन में सिगरेट फूंक रहे सांसद…भारत में बैन ई-सिगरेट पीने पर शुरू हुआ बवाल, हिमाचल में एक साथ 20 कंपनियों पर पड़ी पुलिस की रेड, भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें सभी अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित--श्वेत मलिक
Translate

जालंधर के प्रसिद्ध मिठाई वाले पर पुलिस ने कसा शिकंजा, बैंक खातों की भी होगी जांच,

jalandhar-city-police-take-major-action-against-sweet-shop-trader-in-isi-funding-case-bank-accounts-to-be-investigated

PTB Big न्यूज़ जालंधर : ISI के लिए फंडिंग करने के आरोपों में घिरे जालंधर के मिठाई व्यापारी अजय अरोड़ा के खिलाफ हरियाणा के नूंह की पुलिस अब बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। हवाला करोबार में अजय अरोड़ा के दुकान मालिक का नाम सामने आने के बाद बीते शनिवार को नूंह से पुलिस जालंधर पहुंची थी। बताया जा रहा है कि दुकान मालिक परमजीत 30 अक्टूबर को ही ग्रीस चला गया था।

.

वहीं, इस मामले में गिरफ्तार किए गए युवा वकील रिजवान के साथ संबंध के मामले की तह तक पहुंचने के लिए नूंह पुलिस जालंधर पहुंचकर आरोपित अजय के बैंक खातों की जांच करेगी। जांच टीम बैंक जाकर अजय के सभी खातों को सील करेगी और बीते कई वर्षों की लेन-देन संबंधी गतिविधियों का रिकॉर्ड खंगालेगी। उद्देश्य यह पता लगाना है कि किन-किन खातों से कब, कहां और किसे फंडिंग की गई। अब तक की जांच में यह सामने आया कि सारी कड़ियां एक दूसरे से जुड़ रही हैं।

.

jalandhar city police take major action against sweet shop trader in isi funding case bank accounts to be investigated

.

वहीं, अजय अरोड़ा के स्वजन ने नूंह में जाकर आरोप लगाया था कि उनकी दुकान तो मिठाई की है और किराए पर ले रखी है। किराए पर देने वाला परमजीत विदेश जा चुका है और आरोप था कि हवाला का कारोबार भी उसका था। वहीं, यह भी सामने आया था कि अजय अरोड़ा के संपर्क में और भी हवाला कारोबारी हैं, जिनकी जांच अब पंजाब पुलिस का सहयोग लेकर की जा रही है।

.

इसी सिलसिले में नूंह पुलिस लगातार जालंधर में पूछताछ कर रही है। परमजीत इस समय विदेश में है और उसके संपर्कों तथा वित्तीय लेन-देन की भी अब जांच होनी तय है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि नूंह पुलिस जालंधर आकर जल्द ही परमजीत के स्वजन से पूछताछ कर सकती है, ताकि हवाला और फंडिंग रैकेट की कड़ियों को जोड़ा जा सके। इस संदर्भ में नूंह पुलिस फिलहाल जालंधर पुलिस का सहयोग ले की तैयारी में है।

.

jalandhar city police take major action against sweet shop trader in isi funding case bank accounts to be investigated

.

पंजाब के अन्य जिलों की पुलिस से भी संपर्क कर रही पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि पंजाब के अन्य शहरों में वेस्टर्न यूनियन से जुड़े कई लोग अजय और उसके दुकान मालिक परमजीत के संपर्क में थे। नूंह पुलिस अब इन को भी गंभीरता से ले रही है। आने वाले दिनों में पंजाब पुलिस की मदद से ऐसे सभी वेस्टर्न यूनियन आपरेटरों को पूछताछ के लिए शामिल किया जाएगा, जिन पर आरोप है कि वे किसी न किसी रूप में इस फंडिंग चेन का हिस्सा हो सकते हैं।

.

.

Latest News