PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global CM ने किया बड़ा ऐलान, विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेंगे 1000 रुपए प्रतिमाह

जालंधर के PAP में मनाया गया 62वां पुलिस शहीदी दिवस, पंजाब के उप-मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह रंधावा ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि,

jalandhar city program organized in pap regarding police martyrdom day Punjab Deputy Chief Minister Sukhwinder Singh Randhawa paid tribute to the martyrs

PTB City न्यूज़ जालंधर : पुलिस शहीदी दिवस के मौके पर आज यानि वीरवार को पीएपी कांप्लेक्स में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया/ कार्यक्रम में डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी / कार्यक्रम का आगाज सुबह करीब 7:45 बजे देशभक्ति गीतों के साथ किया गया, जिसके बाद कार्यक्रम में पहुंचे उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और पुलिस मुलाजिमों ने उन्हें सलामी दी /

.

.

इस दौरान पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह, आईजी पीएपी एसके कालिया, एसएसपी ग्रामीण सतिंदर सिंह सहित कई अन्य जिलों के अधिकारी और शहीद जवानों के परिवार भी कार्यक्रम में मौजूद रहे, जिन्होंने शहीदी स्मारक पर फूल चढ़ाकर देश के लिए कुर्बान होने वाले अपने करीबियों को श्रद्धांजलि अर्पित की /

.

.

इस दौरान उप-मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी, उन्होंने कहा कि मैं सभी शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देता हूं साथ ही शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों को यह आश्वस्त करना चाहता हूं कि प्रदेश सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ उनके कल्याण के लिए जरूरी कदम उठाती रहेगी, साथ ही रंधावा ने यह भी कहा कि शहीदों का बलिदान हमें हमेशा ही प्रेरणा देता रहेगा /

.

.

दरअसल 21 अक्टूबर 1959 को भारतीय पुलिस बल की एक टुकड़ी को लद्दाख क्षेत्र में मातृभूमि की रक्षा करने के लिए भेजा गया था / इस दौरान चीनी सैनिकों ने घात लगाकर भारतीय टुकड़ी पर हमला किया था / धोखे से किए गए इस हमले में CRPF के 10 जवान शहीद हो गए थे, जिन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए ITBP की एक टुकड़ी को भेजा गया था तब से ही 21 अक्टूबर को सभी केंद्रीय पुलिस बल और पुलिस बल शहीदी दिवस के रूप में मनाते हैं /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें