PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਧੂਮ-ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਧੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ, जीएनए यूनिवर्सिटी ने पीजी ओरिएंटेशन 2026 का आयोजन किया; लाहौरी ज़ीरा के संस्थापक ने छात्रों को बड़ा ... एचएमवी में महिला सशक्तिकरण की भावना के साथ ‘तियां धियां नाल’ उत्सव का आयोजन किया गया, प्रेम चंद मारकंडा एसडी कॉलेज फॉर वूमेन में हिंदी साहित्य धारा की ओर से बीए तथा बीएड के विद्यार्थियों... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के परिणामों में शानदार प्रदर्... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया एंटी-रैगिंग सप्ताह, एम्स बिलासपुर के विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री जालंधर में हुआ डबल मर्डर, बेटे ने ही कर दिया पिता और पत्नी का बेरहमीं से कत्ल, इलाके में दहशत का माह... Punjab : राशन कार्ड बनवाने वालों के लिए बड़ी मुसीबत, लोग हुए परेशान हिमाचल के सिरमौर में गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 4 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत, 5 गंभीर

जालंधर, जिला कांग्रेस प्रधान रजिंदर बेरी के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व पार्षदों ने घेरा नगर निगम मुख्यालय, मेयर के खिलाफ की नारेबाजी

jalandhar congress workers rajinder bari surround municipal corporation

.

.

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर : जालंधर में खराब सड़कों, बंद पड़े सीवरेज और नगर निगम की लापरवाही के खिलाफ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस प्रधान रजिंदर बेरी के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व पार्षदों ने नगर निगम मुख्यालय का घेराव किया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार और मेयर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

.

.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन की शुरुआत सुबह नगर निगम दफ्तर के बाहर से हुई। जिला प्रधान रजिंदर बेरी के साथ वार्ड नंबर 28 के पार्षद और कई अन्य काउंसलर मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि शहर के अधिकांश इलाकों में सीवरेज लाइनें महीनों से बंद पड़ी हैं, जिससे गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है और लोगों को भारी परेशानी हो रही है। इसके अलावा कई मुख्य सड़कें और गलियां टूटी-फूटी हालत में हैं, जिससे आम जनता को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

.

jalandhar congress workers rajinder bari surround municipal corporation

.

कांग्रेस पार्षदों ने कहा कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। एक पार्षद ने चेतावनी दी कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार होश में आओ और भ्रष्टाचार बंद करो जैसे कई नारे लगाए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि जालंधर की हर विधानसभा क्षेत्र में आप के विधायक और उनके करीबी लोग भ्रष्टाचार कर रहे हैं और विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हो रही है।

.

.