.
.
Jalandhar daughter came from canada on father s death but the storm took away life
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Sad न्यूज़ जालंधर / आदमपुर : देर शाम चली आंधी ने आदमपुर की रहने वाली एक एन.आर.आई. लड़की की जान ले ली / जानकारी के अनुसार रेलवे रोड आदमपुर के जैन डिस्पोजल एंड क्राकरी हाऊस के तिलक राज जैन की मई में मौत हो गई थी / अपने पिता की रस्म किरया पर कनाडा में रहने वाली उनकी पुत्री दीपांशी जैन (27) भारत आ गई, उसके बाद वह अपनी मां के पास रुक गई, पर होनी को कुछ और ही मंजूर था /
.
.
.
सोमवार शाम को दीपांशी जैन अपने पिता की रेलवे रोड पर स्थित दुकान के बाहर खड़ी थी कि अचानक तेज आंधी आई और दुकान के ऊपर बना ‘बनेरा’ लड़की के ऊपर गिर गया और वह मलबे के नीचे आ गई / वहीं आस-पास के लोगों की सहायता से उसे स्थानीय निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया /
.
.
आपको बता दें कि लड़की दीपांशी जैन कनाडा में सी.ए. कर रही थी, उसके रिश्ते की बात चल रही थी और इस सप्ताह उसकी मंगनी होनी थी, उसने आगामी 24 जून को कनाडा वापस जाना था, पर उसे क्या पता था कि कनाडा जाने की बजाय वह मौत के मुंह में चली जाएगी /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Jalandhar daughter came from canada on father s death but the storm took away life






































