.
.
Various Literary Competitions Organized by Sanskrit Department of KMV College
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत संस्था कन्यामहाविद्यालय आटोनॉमस कालेज एवं देश के नंबर 1 कालेज की रैकिंग प्राप्त (इंडिया टूडे द्वारा विभिन्न श्रेणियों में प्राप्त) जालंधर के संस्कृत विभाग की ओर से संस्कृत सुलेख प्रतियोगिता, संस्कृत पत्र-वाचन प्रतियोगिता एवं संस्कृत श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता आयोजित की गई /
.
.
इस प्रतियोगिता को करवाने का उद्देश्य विद्यार्थियों में साहित्य के प्रति रुचि पैदा करना था / इस संस्कृत वाचन प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार साक्षी त्रिपाठी, संस्कृत श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार साक्षी त्रिपाठी एवं दूसरा पुरस्कार निष्ठा शर्मा और संस्कृत सुलेख प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार साक्षी त्रिपाठी, दूसरा पुरस्कार तान्या, तीसरा पुरस्कार जगदीप कौर तथा प्रोत्साहन पुरस्कार प्रभजोत कौर ने प्राप्त किया /
.
.
इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. शिवानी शर्मा, चेयर पर्सन फिलास्फी डिपार्टमैंट, पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़, सुमन महाजन और डॉ. मधुमीत, डीन स्टूडैंट वैल्फेयर रहे / कॉलेज प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने संस्कृत विभाग के मुखी डॉ. नीरज शर्मा द्वारा साहित्यिक गतिविधियों बढ़ावा देने के लिए आयोजित किए गए इस कार्यक्रम की सराहना की एवं विजेता छात्राओं को शुभकामनाएं दीं /
.
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Various Literary Competitions Organized by Sanskrit Department of KMV College






































