.
.
Jalandhar dav university student protest
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : जालंधर-पठानकोट मार्ग पर स्थित डीएवी यूनिवर्सिटी के बाहर आज छात्रों ने जमकर खूब हंगामा किया / बताया जा रहा है कि कम्पार्टमेंट फीस में बढौत्तरी के खिलाफ डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी के खिलाफ विद्यार्थी सड़कों पर सुबह से उतर आए हैं और जमकर यूनिवर्सिटी के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं / छात्रों का कहना है कि फीसों में की गई बढौतरी को यूनिवर्सिटी वापिस ले नहीं तो यह धरना लगातार जारी रहेगा /
.
.
इस दौरान धरना दे रहे एक विद्यार्थी का कहना है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा कंपार्टमेंट फीस जो पहले 2500 रुपए ली जा रही को बढ़कर 3500 कर दी है / इसके साथ विद्यार्थियों से जबरन जुर्माने की भी फ़ीस वसूली जा रही है / उनके द्वारा पिछले कुछ दिनों से इसका विरोध किया जा रहा था, लेकिन यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इसमें कोई बदलाव नहीं किया जिसके बाद यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने आज युनिवेर्सिटी प्रबंधन के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया /
.
.
वहीं इस मामले में जब पीटीबी न्यूज़ की टीम ने डीएवी युनिवेर्सिटी के अधिकारी से बात करने की कोशिश की गई तो उनको कई बात फ़ोन करने पर भी उन्होंने हमारा फ़ोन नहीं उठाया / अगर इस मामले में डीएवी युनिवेर्सिटी प्रबंधन अपना पक्ष रखना चाहता है तो वह हमारे नंबर 98155-05203 से सम्पर्क कर अपना पक्ष रख सकता है / जिसे पीटीबी न्यूज़ पुख्ता से छापेगा /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Jalandhar dav university student protest


































