PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर के जिलाधीश आईएएस विशेष सारंगल ने 69 नवनियुक्त पटवारियों को दिए नियुक्ति पत्र,

jalandhar-deputy-commissioner-ias-special-sarangal-gave-appointment-letters-to-69-newly-appointed-patwaris

.

PTB City न्यूज़ जालंधर : डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने 69 नवनियुक्त पटवारियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि वे अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी और मेहनत से निभाएं। यहां जिला प्रशासकीय परिसर में नवनियुक्त पटवारियों को नियुक्ति पत्र देते हुए उन्होंने कहा कि पटवारी किसी भी जिले के राजस्व प्रशासन की नींव होते है।

.

.

सारंगल ने नए पटवारियों को कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ लोगों की सेवा करने का न्योता दिया। नए पटवारियों को नियुक्ति पत्र मिलने पर बधाई देते हुए सारंगल ने कहा कि 15 महीने की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद इन पटवारियों को नियुक्ति पत्र दिए गए है। उन्होंने कहा कि इन पटवारियों की नियुक्ती से जिले में राजस्व विभाग का काम और अधिक उचित ढंग से होगा,

.

jalandhar-deputy-commissioner-ias-special-sarangal-gave-appointment-letters-to-69-newly-appointed-patwaris

.

जिसका सीधा लाभ लोगों को मिलेगा। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि पटवारी का पद आम लोगों के जीवन से जुड़ा हुआ है, इसलिए लोगों को बिना किसी असुविधा के राजस्व विभाग से संबंधित सेवाएं प्रदान करना उनकी प्राथमिकता होनी चाहिए। इस अवसर पर जिला राजस्व अधिकारी अरविंद प्रकाश वर्मा, सदर कानूनगो अजीत सिंह एवं नवनियुक्त पटवारी उपस्थित थे।

.

.

.

.

.