PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर नगर निगम के नए कमिश्नर IAS आदित्य उप्पल ने संभाला पदभार, कहा जल्द निपटेंगे पेंडिंग काम,

punjab-jalandhar-new-municipal-corporation-commissioner-aditya-uppal-joined

.

PTB City न्यूज़ जालंधर : पंजाब में जालंधर नगर निगम के नए कमिश्नर आदित्य उप्पल ने सोमवार को दोपहर ऑफिस पहुंचकर चार्ज संभाल लिया है। कमिश्नर आदित्य उप्पल को ज्वाइंट कमिश्नर शिखा भगत, पुनीत शर्मा, विक्रांत वर्मा, राजेश खोखर समेत अन्य अधिकारियों ने फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। उप्पल ने चार्ज संभालते ही नगर निगम के वर्किंग अधिकारियों के साथ मीटिंग की और परेशानियों के बारे में जाना।

.

.

इससे पहले आदित्य उप्पल पटियाला में बतौर नगर निगम कमिश्नर कार्यक्रत थे। वहां से उन्हें जालंधर ट्रांसफर किया गया था। इसे पहले जालंधर नगर निगम के कमिश्नर ऋषिपाल सिंह थे। जिनका तबादला लुधियाना में किया गया है। बता दें कि जालंधर नगर निगम कमिश्नर का पद पिछले काफी समय से खाली पड़ा हुआ था। करीब सात दिन पहले सरकार ने आदित्य उप्पल को जालंधर नगर निगम की कमान सौंपी थी।

.

punjab-jalandhar-new-municipal-corporation-commissioner-aditya-uppal-joined

.

नगर निगम कमिश्नर आदित्य उप्पल ने आते ही पहले नगर निगम के सभी अधिकारियों के साथ मीटिंग की। जिसमें सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द शिकायतों का निपटारा करने के लिए कहा। आदित्य उप्पल ने कहा- शहर की साफ रखना हमारी जिम्मेदारी है। इसलिए सबसे पहले शिकायतें जीरों करने की जरूरत है। नगर निगम अधिकारियों से उप्पल ने कहा- शहर वासियों को किसी प्रकार की कोई भी दिक्कत न आए।

.

.

आपको यह भी बता दें कि नगर निगम के में नई भर्ती को लेकर सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चल रहे हैं। जिसे लेकर कमिश्नर उप्पल मंगलवार को कर्मचारियों के साथ मीटिंग करेंगे। उप्पल ने कहा- मीटिंग के बाद जल्द इस समस्या का हल निकाला जाएगा। जिससे नगर निगम के कर्मचारियों को भी दिक्कत न हो।

.

.

.